{"_id":"649f966c588745d375067ac7","slug":"bihar-weather-alert-issued-for-rain-for-4-days-in-19-districts-of-bihar-danger-of-thunderclap-monsoon-2023-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather Today : बिहार के 19 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी, घर से निकलने से बचें, सावधान रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather Today : बिहार के 19 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी, घर से निकलने से बचें, सावधान रहें
Sat, 01 Jul 2023 08:28 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 01 Jul 2023 08:28 AM IST
सार
Monsoon Rain in Bihar : मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान घर से निकलने से बचें। मौसम साफ होने पर अपने काम संपादित करे। आंधी के दौरान संवेदनशील संरचनाओं से दूर रहें और मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें।
विज्ञापन
पटना में सुबह हल्की बारिश हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सभी जिलों में आज यानी शनिवार को बारिश के आसार हैं। इनमें से 19 जिलों के अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में अति भारी और अत्यंत भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों में लोगों से अपने घरों से नहीं निकलने की अपील की है। इसके अलावा बाकी के 19 जिलों में मध्यम से भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन
इन जिलों में रेड अलर्ट जारी
पश्चिम-पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में अधिकांश स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। इन जिलों में के तापमान की बात करें तो इन जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री रहेंगे।
विज्ञापन
यहां पर हल्की बारिश और वज्रपात के आसार
बेगूसराय, नालंदा, पटना, समस्तीपुर, सारण, वैशाली, अरवल, भोजपुर, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, दरभंगा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, खगड़िया, मुंगेर, सहरसा में अलगे दो से तीन घंटे में मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
गहरे नीले रंग से अंकित जिलों में अत्यंत बारिश के आसार जताए गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
नवादा में 3 और औरंगाबाद में 2 लोगों की वज्रपात से मौत
बिहार में मॉनसून की दस्तक के साथ बारिश शुरू होते ही वज्रपात का कहर बरपने लगा है। औरंगाबाद में शुक्रवार को दोपहर से शाम तक बिजली गिरने की दो घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं नवादा जिले में वज्रपात के कारण तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि मौके पर मौजूद 4 युवक बुरी तरह से झुलस गए।
मौसम ने सावधानी बरतने की अपील की
मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मौसम साफ होने पर अपने काम संपादित करे। आंधी के दौरान संवेदनशील संरचनाओं से दूर रहें और मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। ओलावृष्टि के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।