फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: wanted to get her husband out of the way, conspired with her boyfriend to kill her, Muzaffarpur crime

Bihar : अकाउंटेंट के प्यार में पागल पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश; बॉयफ्रेंड संग मिल शूटर से मरवाई गोली

Sun, 16 Apr 2023 06:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 16 Apr 2023 06:45 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में प्राइवेट कॉलेज के अकाउंटेंट के प्यार में पागल महिला ने ही अपने ट्रांसपोर्टर पति प्रवीण कुमार की हत्या की साजिश रची थी। उसकी हत्या करवाने के लिए बॉयफ्रेंड से बात की। फिर, बॉयफ्रेंड ने दो शूटर से संपर्क किया था। साजिश थी कि पति को रास्ते से हटाने के बाद दोनों आपस में शादी कर लेंगे लेकिन यह साजिश नाकाम हो गई।

विज्ञापन
Bihar: wanted to get her husband out of the way, conspired with her boyfriend to kill her, Muzaffarpur crime
पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में प्राइवेट कॉलेज के अकाउंटेंट के प्यार में पागल महिला ने ही अपने ट्रांसपोर्टर पति प्रवीण कुमार की हत्या की साजिश रची थी। उसकी हत्या करवाने के लिए बॉयफ्रेंड से बात की। फिर, बॉयफ्रेंड ने दो शूटर से संपर्क किया था। साजिश थी कि पति को रास्ते से हटाने के बाद दोनों आपस में शादी कर लेंगे लेकिन यह साजिश नाकाम हो गई। पति की जान बच गई। वह इलाजरत है। मामले में पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी महिला और उसका बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की है। पूछताछ में दोनों ने हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की है। आरोपी महिला की पहचान सकरा बरियारपुर ओपी के मोहम्मदपुर बनवारी निवासी प्रवीण कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। जबकि, प्रीति का बॉयफ्रेंड की पहचान औराई थाना के करहट्टी निवासी अमीर कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वर्तमान में अमीर मनियारी थाना के सुस्ता माधोपुर स्तिथ चंदेश्वरी कॉलोनी में किराए के मकान पर रहता है। मामले में एसएसपी राकेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को ट्रांसपोर्टर प्रवीण कुमार और उनके चालक को गोली मारी गई थी। बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था। घायल अवस्था में प्रवीण ने अपना बयान दर्ज कराया था। उसमे दो अज्ञात अपराधियों को आरोपी बनाया था। FIR दर्ज होने के बाद एक विशेष टीम गठित की गई थी। इसका नेतृत्व डीएसपी पश्चिमी अभिसेख आनंद कर रहे थे। टेक्निकल और सूत्रों से पता चला कि प्रवीण की पत्नी का किसी से अवैध संबंध है। सूचना के आधार पर टीम इस बिंदु पर जांच शुरू की। इसके बाद पता चला कि एक निजी बीएड कॉलेज के अकाउंटेंट अमीर कुमार से पिछले कुछ महीनों से प्रीति का अवैध संबंध चल रहा था। दोनों को हिरासत में लिया गया था। 
विज्ञापन


अस्पताल में मिलने भी गया था प्रीति का बॉयफ्रेंड
शादी करने के लिए प्रीति ने प्रवीण की हत्या की साजिश रची। इसको लेकर उसने अमीर को प्लान बताई। अमीर भी तैयार हुआ। अमीर ने दो शूटर को बुलाया। दोनो को सुपारी दी गई। उस दिन प्रवीण अपने चालक के साथ निकला था। इसी दौरान अपराधियों ने उसपर हमला कर दिया। इसमें दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गोली लगने के बाद अमीर अस्पताल पहुंचा था। प्रवीण से हाल चाल भी लिया था। लेकिन, वह घायल था। उसे लगा कि वह मर जायेगा। लेकिन, ऐसा हुआ नहीं। पुलिस जांच में दोनों पकड़े गए। वहीं, दोनों शूटर को पकड़ने के लिए विशेष टीम छापेमारी कर रही है। बताते चलें कि अपराधियों ने ट्रांसपोर्टर प्रवीण और उसके चालक कृष्ण कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसमें दोनों को पीठ, कमर और सीने में गोली लगी थी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed