{"_id":"644de8d13448267fe10ad399","slug":"bihar-villagers-beat-agriculture-coordinator-in-bhojpur-now-video-viral-on-social-media-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भोजपुर में ग्रामीणों ने कृषि समन्वयक को पीटा, अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भोजपुर में ग्रामीणों ने कृषि समन्वयक को पीटा, अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Sun, 30 Apr 2023 09:34 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 30 Apr 2023 09:34 AM IST
सार
भोजपुर में फसल सहायता योजना के सत्यापन के लिए फोटो खींचने गए कृषि समन्वयक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना बड़हरा प्रखंड के पश्चिमी गुंडी पंचायत के गलचौर गांव की है। अब सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
खेत में कृषि समन्वयक को पीटते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुर में फसल सहायता योजना के सत्यापन के लिए फोटो खींचने गए कृषि समन्वयक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना बड़हरा प्रखंड के पश्चिमी गुंडी पंचायत के गलचौर गांव की है। अब सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित कृषि समन्वयक मूल रूप से पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड़ निवासी नीरज कुमार हैं जो फिलहाल बड़हरा प्रखंड के पूर्वी और पश्चिमी गुंडी पंचायत के कृषि समन्वयक के रूप में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
क्या है मामला
पीड़ित कृषि समन्वयक नीरज कुमार ने अपना एक वीडियो जारी करते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। दर्ज कराए गए प्राथमिकी के अनुसार नीरज कुमार 24 अप्रैल को पश्चिमी गुंडी पंचायत के गलचौर गांव में सुबह करीब 9 बजे फसल सहायता योजना के सत्यापन के लिए फोटो खींचने गए थे। इसी बीच गलचौर गांव के राजू कुमार राम और उनके लड़के राहुल कुमार समेत उनके परिवार के अन्य तीन लोग उससे पूछने लगे कि तुमने जैविक खेती में हमारा नाम नहीं जोड़ा है। हम लोग तुम्हारी जान ले लेंगे। धमकी देते हुए उन लोगों लाठी-डंडे और लात घूसों से जमकर पिटाई की। नीरज कुमार का कहना है कि मारपीट के दौरान उन लोगों ने गले में लटके सरकारी आईकार्ड और गले में पहने सोने की चेन को छीन लिया। साथ ही पर्स में कुछ नगद रुपये और जरुरी सरकारी कागजात भी छीन लिए।
विज्ञापन
मारपीट करते किसी ने बना लिया वीडियो
.वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि कुछ लोग लात घूसें और हाथों में लिए लाठी डंडे से कृषि समन्वयक को जमीन पर लेटा लेटा कर पीट रहे हैं। इस दौरान पीड़ित कृषि समन्वयक उनसे अपने आप को छोड़ देने के लिए रहम की भीख मांग रहा है, लेकिन फिर भी लोग उनकी पिटाई कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान कुछ लोग कृषि समन्वयक को बचाने का भी प्रयास करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
इनको बनाया गया है आरोपित
घटना के बाद पीड़ित पंचायत कृषि समन्वयक ने घटना की सूचना अपने वरीय अधिकारियों को दी। साथ ही पिटाई करने वाले नामजद लोगों के खिलाफ वायरल हो रहे वीडियो को साक्ष्य के रूप में बड़हरा थाना पुलिस को देते हुए गलचौर गांव निवासी राजू कुमार राम और उनके लड़के राहुल कुमार समेत उनके घर के तीन सदस्यों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पंचायत कृषि समन्वयक के द्वारा थाने में मामला दर्ज और सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट। पुलिस के अनुसार वीडियो को देखते हुए आरोपी लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। दोषियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।