{"_id":"643a9405f5e637446909b199","slug":"bihar-vijay-sinha-lashed-out-at-the-death-of-poisonous-liquor-in-east-champaran-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब से मौत पर बरसे विजय सिन्हा, मुख्यमंत्री को कह दिया बहुत कुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब से मौत पर बरसे विजय सिन्हा, मुख्यमंत्री को कह दिया बहुत कुछ
Sat, 15 Apr 2023 05:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 15 Apr 2023 05:39 PM IST
सार
पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब से हुई मौत पर बिहार विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा नीतीश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि बिहार के अंदर यह कैसा शासन है जहां जहरीली शराब से लोग मर रहे हैं और उधर सरकार लोगों को मरने के लिए छोड़ दी है।
विज्ञापन
बिहार विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब से हुई मौत पर बिहार विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार के अंदर यह कैसा शासन है जहां जहरीली शराब से लोग मर रहे हैं और सरकार अपने स्वार्थ एवं महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए अपने अहंकार से वशीभूत हो कर लोगों को मरने के लिए छोड़ दी है। प्रशासनिक अराजकता का आलम यह है कि जहरीली शराब हर जिले के अंदर बिक रही है क्यों कि प्रशासन उसमें भागीदारी कर रही है। प्रशासन शराब से अवैध कमाई कर अकूत संपत्ति का मालिक बन रहा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के साथ गलबहीया करके अपने महत्वाकांक्षा की पूर्ति कर रहे हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि जो भाजपा का विरोध करेगा उसकी बर्बादी निश्चित है, जो मुख्यमंत्री के पक्ष में समर्थन करेगा उसका विकास होगा, वाह रे मुख्यमंत्री जी।
मुख्यमंत्री से किया सवाल
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार से सवाल करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी जहरीली शराब से हो रही मौत पर जवाब दीजिए। उन्होंने कहा कि सुनने में आ रहा है कि आज मोतिहारी में भी जहरीली शराब से कई लोग मर गए। इससे पहले छपरा में भी शराब पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। इस पर आप जवाब दीजिए।
सोशल मीडिया चलाने वालों पर सरकार करती है कार्रवाई
विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार सोशल मीडिया चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई करके उसको दबा कर अपने पापों और गलत कारनामों को छुपाना चाहते हैं, आप यह सब बंद कीजिए नीतीश जी। विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार सच को उजागर होने दीजिए और सच की जांच कराइए। धिक्कार है ऐसे सोच वाले लोगों पर। आप पर उम्र का प्रभाव पड गया है।उन्होंने लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार को बड़े और छोटे भाई कहते हुए कहा कि बिहार की जनता आपसे मुक्ति चाहती है। आपलोग से बिहार का न तो विकास हो सकता है और न आप दोनों बिहार के हितैषी हो सकते हैं।