फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar vidhansabha chunav 2020: Union Minister Giriraj Singh arrives to cast vote in Barhiya, problem in EVM

Bihar Election 2020 बिहार चुनाव: कुछ इंतजार के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़हिया में डाला वोट, ईवीएम में आई थी दिक्कत

Wed, 28 Oct 2020 08:45 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 28 Oct 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
bihar vidhansabha chunav 2020: Union Minister Giriraj Singh arrives to cast vote in Barhiya, problem in EVM
Giriraj Singh casts his vote at a polling booth in Lakhisarai - फोटो : ANI
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को पहले चरण के कुल 71 सीटों पर का वोटिंग शुरू हो गई है। लेकिन, मतदान की शुरुआता में ही ईवीएम में गड़बड़ी की खबरें आईं। 
विज्ञापन


बड़हिया के मतदान केंद्र संख्या 33 पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपना वोट डालने पहुंचे थे। लेकिन, यहां मतदान से पहले ही ईवीएम में गड़बड़ी हो गई। कुछ देर बाद उसे सुधार लिया गया। जिसके बाद उन्होंने अपना वोट डाला। 
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन


अपने मताधिकार का प्रयोग करने से पहले गिरिराज सिंह ने मंदिर में दर्शन किए। दर्शन-पूजन के बाद मतदान शुरू होने के काफी पहले गिरिराज बूथ पर पहुंच गए। उन्होंने मतदान केंद्र के बाहर खड़े होकर मतदान शुरू होने का इंतजार किया। 
 

गिरिराज ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। उन्होंने लोगों से घरों से निकलकर बूथों पर पहुंचने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।



वोटिंग से पहले गिरिराज सिंह ने कहा कि महागठबंधन के नेता विकास पर बात करने से कतरा रहे हैं और नहीं चाहते कि प्रदेश में हुए विकास की चर्चा की जाए।

सिंह ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं ने अपने चुनावी पोस्टरों से अपने माता-पिता को भी हटा दिया ताकि 15 साल पुरानी तस्वीर सामने ना आए। 

गिरिराज सिंह बोले कि अगर आपको विरासत में राजनीति मिली है, तो आपको उसका गुणा भाग करके लोगों को सच्चाई बतानी होगी। 

बिहार में पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग में 2.14 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 1066 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 

इन 1066 प्रत्याशियों में 114 महिला और 952 पुरुष हैं। इस चुनाव में करीब आठ मंत्रियों की किस्मत का फैसला होना है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed