{"_id":"641c097f91ddf1d5e705e899","slug":"bihar-vidhan-sabha-uproar-of-bjp-leaders-in-the-house-even-today-bjp-opposes-nitish-kumar-and-tejashwi-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha : पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद बोले- CM नीतीश को क्या करना है, यह RJD तय कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Vidhan Sabha : पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद बोले- CM नीतीश को क्या करना है, यह RJD तय कर रही
Thu, 23 Mar 2023 01:40 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:40 PM IST
सार
बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरू होते ही भाजपा नेताओं ने फिर से महागठबंधन सरकार पर निशाना साधा। विधानसभा परिसर में भाजपा विधायक एकजुट हुए और सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा
- फोटो : Bihar
विस्तार
बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरू होते ही भाजपा नेताओं ने फिर से महागठबंधन सरकार पर निशाना साधा। विधानसभा परिसर में भाजपा विधायक एकजुट हुए और सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कार्यवाही शुरू होने से पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी को राजनीतिक तौर पर क्या बनना है, यह भी RJD ही तय कर रही। तेजस्वी यादव सदन में कह रहे हैं कि ना उन्हें CM बनने की चाह है और ना नीतीश कुमार को PM बनने की। इधर, उनके ही मंत्री उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की बात कह रहे हैं। बिहार दिवस समारोह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जिस तरीके से राजनीति हुई है। वह बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक बोले- CM नीतीश राज्य में विकास कर रहे हैं
इधर, परिसर में कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा है कि CM नीतीश कुमार राज्य में विकास कर रहे हैं। वह सभी जाति समुदाय को लेकर चल रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है। जहां तक प्रधानमंत्री बनने के बात है तो इसके लिए वह पहले ही कह चुके हैं। नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने की कोई चाहत नहीं है लेकिन कौन प्रधानमंत्री बनेगा? इससे मिल बैठकर सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
JDU विधायक बोले- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मैटेरियल हैं
इधर, मंत्री जमा खान ने एक बार फिर कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मैटेरियल हैं। यह मेरा कहना नहीं है यह सभी नौजवानों का कहना है। उन्होंने कहा कि यह बात भी सही है कि उनकी कोई इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा यह बात भी सही है कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने की इच्छा नहीं है लेकिन मैं मानता हूं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने की इच्छा नहीं है।
विज्ञापन