Bihar Chunav Voting Percentage: अब तक 33.10 फीसदी हुई वोटिंग, दो करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण में 71 सीटों पर मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने मतदाताओं से वोट करने की अपील की। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर एक बजे तक 33.10 फीसदी मतदान हुआ है।
Voter turnout of 33.10% recorded till 1 pm in the first phase of #BiharPolls.
विज्ञापन
Over 2.14 crore voters are today deciding the fate of 1,066 candidates contesting for 71 seats. pic.twitter.com/zQWtUv7V0L— ANI (@ANI) October 28, 2020
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के 71 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच तथा कोविड-19 को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि आज दो करोड़ 14 लाख 84 हजार 787 मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगे।
संजय ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। कुल 31,380 मतदान केंद्रों के लिए 31,380-31,380 ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रबंध किया गया है।
उन्होंने बताया कि आज जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है उनमें से 35 संवेदनशील और कुछ अतिसंवेदनशील हैं जहां मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच एवं चार बजे निर्धारित किया गया है, जबकि बाकी अन्य विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा।
संजय ने बताया कि प्रथम चरण के 71 विधानसभा सीटों में से क्षेत्रवार सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र चैनपुर है, मतदातावार सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र हिलसा है तथा मतदातावार सबसे छोटा क्षेत्र बरबीघा है। इसी तरह प्रथम चरण में गया टाउन विधानसभा क्षेत्र से इस बार सबसे ज्यादा प्रत्याशी (27) तथा कटोरिया से सबसे कम प्रत्याशी (5) मैदान में हैं।