फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Veterinary college students go on indefinite strike, demanding security; a student was shot

Bihar: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए वेटरनरी कॉलेज के स्टूडेंट्स, सुरक्षा मांग रहे; कल छात्र को मारी गई थी गोली

Fri, 11 Jul 2025 11:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 11 Jul 2025 11:30 AM IST
सार

प्रदर्शन कर रहे मेडिकल के छात्रों का कहना है कि जब तक मयंक को गोली मारने वाले की गिरफ्तारी और हमलोगों को सुरक्षा प्रदान नहीं की जाएगी तब तक हमलोगों का प्रदर्शन जारी रहेगा। 

विज्ञापन
Bihar: Veterinary college students go on indefinite strike, demanding security; a student was shot
प्रदर्शन करते मेडिकल स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार वेटरनरी कॉलेज के छात्र अनिश्चितकालीन हड़ताल चले गए हैं। वह बिहार पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमलोग यहां पढ़ाई के लिए आए हैं। लेकिन, हमेशा असामाजिक तत्व परेशान करते रहते हैं। डराने के लिए गोलीबारी भी करते रहते हैं। दिनभर कांलेज के मैदान में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहा है। यह लोग यहां नशा करते हैं। हमलोगों के साथ अभद्रता करते हैं। स हमलोगों के साथ कई बार मारपीट करते रहते हैं। कई बार पुलिस से इसकी शिकायत की लेकिन कोई फायदा नहीं होता है। इसलिए आज से हमलोगों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है। 

विज्ञापन

 

Bihar: Veterinary college students go on indefinite strike, demanding security; a student was shot
हड़ताल पर बैठे मेडिकल स्टूडेंट। - फोटो : अमर उजाला

जानिए, क्या है मामला
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि गुरुवार को हमारे कॉलेज के छात्र को हत्या की नीयत से गोली मार दी गई थी। घायल छात्र को आननफानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज हो रहा है। छात्र मीठापुर का रहने वाला मयंक कुमार है। वह मेडिकल के द्वितीय सेमेस्टर में पढ़ता है। मयंक के साथियों ने बताया कि दो चार दिन पहले कुछ लड़के आपस में क्रिकेट खेलने को लार एक दूसरे से झगड़ा किये थे। झगड़ा के बाद मामला शांत हो गया था। आज शाम में मयंक अपने दोस्तों के साथ  वेटरनरी कॉलेज के ग्राउंड पर क्रिकेट खेल रहा था। तभी कुछ लड़के ग्राउंड में आये और कैंपस में घुसते ही फायरिंग करने लगे। अचानक फायरिंग होने से ग्राउंड में अफरातफरी का माहौल हो गया। क्रिकेट खेल रहे लडके इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान एक गोली मयंक के हाथ में लग गई। गोली लगते ही आननफानन में वहन से किसी तरह भागकर बाहर निकले और फिर डॉक्टर के पास आकर घटना की जानकारी अपने घर वालों को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed