फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Vehicle stuck in Muharram procession in Katihar attacked with sticks, family returning after getting treatment

बिहार: मोहर्रम जुलूस में फंसा वाहन तो लाठियों से हमला, इलाज करा कर लौट रहे परिवार से मारपीट

Sat, 21 Aug 2021 08:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 21 Aug 2021 08:49 PM IST
सार

बिहार के कटिहार जिले में नेशनल हाईवे पर भीड़ ने एक वाहन सवार लोगों पर हमला कर दिया। वाहन मोहर्रम के जुलूस में फंस गया था। 
 

विज्ञापन
Bihar: Vehicle stuck in Muharram procession in Katihar attacked with sticks, family returning after getting treatment
भीड़ वाहन व उसमें सवार लोगों पर टूट पड़ी - फोटो : social media

विस्तार

बिहार के कटिहार जिले में मोहर्रम के मौके पर भीड़ के उग्र होने व एक वाहन सवार परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। नेशनल हाईवे पर हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वाहन पर लाठियों से हमला करते लोग नजर आ रहे हैं। हमले में वाहन सवार कई लोग जख्मी हो गए। 

विज्ञापन


घटना कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के मूसापुर चौक पर हुई। मोहर्रम पर ताजिया ले जा रहे लोगों की भीड़ ने नेशनल हाईवे पर जा रहे एक निजी वाहन पर लाठियां से बरसाईं। जानकारी के अनुसार जुलूस के कारण नेशनल हाईवे की आवाजाही रोक दी गई थी। इसी दौरान पूर्णिया से इलाज करा कर लौट रहे बरारी के मरघिया गांव के अमीना खातून स्वजनों के साथ घर लौट रहे थे। जब उनका वाहन जुलूस में फंस गया तो उग्र लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed