फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Vaccination started to prevent cervical cancer; Vaccine available for 300 girl students: Supaul News

Bihar: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की शुरुआत; पहले फेज में 300 छात्राओं के लिए मिली वैक्सीन

Fri, 31 Jan 2025 06:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 31 Jan 2025 06:11 PM IST
सार

Bihar News: मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत शुक्रवार से वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। सिविल सर्जन डॉ ललन कुमार ठाकुर ने इसकी शुरुआत की। बताया कि पहले सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन दिया जाएगा, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव करेगा। 
 

विज्ञापन
Bihar: Vaccination started to prevent cervical cancer; Vaccine available for 300 girl students: Supaul News
वैक्सीन के बाद सर्टिफिकेट देते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत शुक्रवार से जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन की शुरुआत हो गई है। सिविल सर्जन डॉ ललन कुमार ठाकुर ने सदर अस्पताल परिसर में इसकी शुरुआत की। इस दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय की 11 छात्राओं को एचपीवी यानि ह्यूमन पेपिलोमा वायरस की वैक्सीन दी गई।

विज्ञापन


सिविल सर्जन ने बताया कि एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रथम चरण में सुपौल को 300 डोज प्राप्त हुआ है। सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार प्रथम चरण में मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में वैक्सीनेशन की शुरुआत की गई है। इसके तहत 09 से 14 वर्ष आयुवर्ग की बालिकाओं को वैक्सीन दिया जाना है। सदर अस्पताल की दो एएनएम को वैक्सीनेशन के मद्देनजर प्रशिक्षित किया गया है। यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में कारगर साबित होगा। मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ ममता कुमारी, डब्लूएचओ के आरआरटी डॉ पुनीत कुमार, यूनिसेफ की एसएमसी अनुपमा चौधरी, डीपीएम मो मिन्नतुल्लाह, डीपीसी बालकृष्ण चौधरी, डब्लूएचओ के नीरज कुमार, सुमित कुमार, राणा प्रताप कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन


पहले फेज में सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को दिया जाएगा टीका
सिविल सर्जन ने बताया कि वैक्सीनेशन कार्यक्रम के पहले चरण में सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को वैक्सीन दिया जाएगा। इसके उपरांत निजी विद्यालय की छात्राओं को भी वैक्सीन दी जाएगी। जल्द ही जिले में सर्वे का कार्य भी शुरू होगा। जिसके बाद 09 से 14 वर्ष की उम्र के छात्राओं की सूची तैयार कर उसके अनुरूप सरकार से वैक्सीन की मांग की जाएगी। वैक्सीन की इस सिंगल डोज वायल का निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा किया गया है। जिसे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर स्टोर किया जाना है। जिले में वैक्सीन के स्टोरेज के लिए पर्याप्त व्यवस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed