Bihar : बेतिया में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टर और नर्स हुए फरार छोड़कर भागे तो सिविल सर्जन ने ऐसे दी सजा
बेतिया में मरीज की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण मरीज की जान गई। इतना ही नहीं जब हम लोगों ने लापरवाही के कारण मरीज की मौत की बात कही तो हॉस्पिटल के संचालक फरार हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया में मरीज की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण मरीज की जान गई। इतना ही नहीं जब हम लोगों ने लापरवाही के कारण मरीज की मौत की बात कही तो हॉस्पिटल के संचालक फरार हो गए। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से लें और आरोपियों को गिरफ्तार करें। इस मामले में कालीबाग ओपी प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि मरीज की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयान पर हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृत मरीज की पहचान चनपटिया बीन टोला निवासी राजू शाह की पत्नी देवंती देवी के रूप में हुई।
सिविल सर्जन ने की हॉस्पिटल पर कार्रवाई
इधर, हंगामा होते देख कालीबा गोपी की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। इसके बाद पुलिस ने फौरन सिविल सर्जन और पीएचसी प्रभारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे और बेतिया पीएचसी प्रभारी डॉ मनु क्रिश्चियन कार्टर रोड स्थित नारायण हॉस्पिटल पहुंचे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने फौरन परिजनों को आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सिविल सर्जन ने इस हॉस्पिटल को सील कर दिया और हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को जीएमसीएच में शिफ्ट करा दिया गया हालांकि कुछ मरीज दूसरे प्राइवेट हॉस्पिटल भी चले गए।
डॉक्टर- कंपाउंडर नर्स सभी फरार हो गए
परिजनों का कहना है की राजू शाह की पत्नी देवंती देवी पेट में बच्चा होने पर इलाज के लिए नारायण हॉस्पिटल मैं बुधवार को भर्ती हुई थी। परिजनों ने डॉक्टर से बात की तो ऑपरेशन की सलाह दी गई। इसके बाद परिजनों ने देवंती देवी का ऑपरेशन करवाया। बुधवार देर रात देवंती देवी की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने मामले की जानकारी जब डॉक्टरों को दी तो उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जब तक परिजन उसे दूसरे अस्पताल लेकर जाते तब तक उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने काफी हंगामा किया। उनका आरोप था कि नारायण हॉस्पिटल में काफी रकम लेकर मरीज को भर्ती किया गया और इलाज भी ठीक ढंग से नहीं किया गया। डॉक्टरों ने मरीज की पेशाब की नली काट दी। इस कारण उसकी मौत हो गई और शिकायत करने पर डॉक्टर-कंपाउंडर नर्स सभी फरार हो गए। पुलिस जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करे।