फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Union Minister RCP Singh got this reward, first Rajya Sabha ticket and now went to bungalow

RCP Singh: भाजपा से नजदीकी का मिला यह सिला, पहले राज्यसभा टिकट और अब बंगला गया

Fri, 10 Jun 2022 09:12 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 10 Jun 2022 09:12 AM IST
सार

सिंह से जब केंद्र में मंत्री बने रहने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है। वह नीतीश कुमार की इच्छा से केंद्र में मंत्री बने हैं। पार्टी और प्रधानमंत्री का जो आदेश होगा उसका पालन करेंगे।

विज्ञापन
Bihar: Union Minister RCP Singh got this reward, first Rajya Sabha ticket and now went to bungalow
नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह(फाइल) - फोटो : Social media

विस्तार

लगता है केंद्रीय मंत्री व जदयू नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) के बुरे दिन चल रहे हैं। पहले पार्टी ने उनका राज्यसभा टिकट काट दिया और अब नीतीश सरकार ने पटना में उनका बंगला भी छीन लिया। माना जा रहा है कि जदयू में गुटबाजी को बढ़ावा देने और भाजपा से नजदीकियों को लेकर वह सीएम नीतीश कुमार के निशाने पर हैं। 

विज्ञापन


आरसीपी सिंह को जब 2021 में केंद्रीय मंत्री बनाया गया था तभी से जदयू में उनका विरोध शुरू हो गया था। आरसीपी सिंह की राज्यसभा सदस्यता अगले माह खत्म हो रही है। कहा जा रहा है कि जदयू प्रमुख व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी के चलते पार्टी ने उन्हें तीसरी बार राज्यसभा टिकट देने से इनकार कर दिया। अब उनके सामने केंद्रीय मंत्रिमंडल की कुर्सी बचाने का भी संकट है। 
विज्ञापन


वर्षों से रह रहे थे पटना के बंगले में
केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पटना के बंगले में कई वर्षों से रह रहे थे। पटना में सीएम आवास के समीप स्थित 7-स्टैंड रोड पर उनका बंगला था। हालांकि, कागजी तौर पर यह जदूय के विधान पार्षद व सीएम के करीबी संजय गांधी के नाम पर आवंटित था। राज्य सरकार ने इसे अब मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को आवंटित कर दिया है, जबकि संजय गांधी को दूसरा बंगला दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने दी कई अहम जिम्मेदारियां : नीतीश
हालांकि, सीएम नीतीश कुमार कह चुके हैं कि आरसीपी सिंह को समय से पहले मंत्री पद छोड़ने की जरूरत नहीं है। पार्टी ने उन्हें कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं। इनमें लगातार दो बार सांसद बनाना भी शामिल है। आईएएस अधिकारी रहने के समय से ही उन्हें महत्व दिया जा रहा है। 
जदयू की ओर से तीसरी बार राज्यसभा टिकट पाने के लिए आरसीपी सिंह ने खूब दौड़ लगाई थी। पिछले दिनों वे सीएम नीतीश कुमार और पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह से भी मिले थे। इसके बावजूद जदयू ने उन पर भरोसा नहीं जताया।


अब संगठन को मजबूत करूंगा : आरसीपी सिंह
इसके बाद सिंह से जब केंद्र में मंत्री बने रहने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा था कि यह प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है। वह नीतीश कुमार की इच्छा से केंद्र में मंत्री बने हैं। पार्टी और प्रधानमंत्री का जो आदेश होगा उसका तत्काल पालन करेंगे। आरसीपी सिंह ने कहा कि अब वह संगठन के लिए काम करेंगे। वर्ष 2010 से वे लगातार संगठन को मजबूत करने में लगे थे। अब आगे भी पार्टी के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed