फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Two youths died in a face-to-face collision between bikes going to a wedding procession in Aurangabad

Bihar : औरंगाबाद में शादी समारोह में जा रहे बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत

Sun, 28 May 2023 09:18 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 28 May 2023 09:18 AM IST
सार

औरंगाबाद में बारात में शामिल होने जा रहे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक घायल है। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र में शिवगंज-रफीगंज पथ स्थित दिहुली मोड़ के बाबाजी की कुटिया के पास की है। 

विज्ञापन
Bihar: Two youths died in a face-to-face collision between bikes going to a wedding procession in Aurangabad
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद में बारात में शामिल होने जा रहे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र में शिवगंज-रफीगंज पथ स्थित दिहुली मोड़ के बाबाजी की कुटिया के पास की है। मृतकों की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी प्रमोद लाल के पुत्र नीतीश कुमार (21) और बारुण थाना क्षेत्र के हबसपुर निवासी भोला चंद्रवंशी के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है। जबकि मदनपुर थाना के रतनपुरा गांव निवासी सीताराम साव का पुत्र नीरज घायल है।

विज्ञापन


बारात’ जाने में हुई टक्कर
परिजनों का कहना है कि नीतीश अपने मित्र नीरज के साथ बाइक से शिवगंज की तरफ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था और दीपक शिवगंज की तरफ से रफीगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान दिहुली मोड़ पर बाबा जी कुटिया के पास दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


राहगीर ने पहुंचाया अस्पताल
टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर सवार रहे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे  तेलडीहा गांव निवासी निखिल कुमार सिंह की नजर उनपर पड़ी। उन्होंने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल दो की हुई मौत
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। जबकि नीतीश की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए रोहतास जिले के जमुहार स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन बारुण पहुंचने से पहले ही नीतीश ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल नीरज की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए तत्काल आवश्यक कागजी प्रक्रिया शुरू कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed