फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Two notorious criminals arrested in Khagaria: Murder, kidnapping, robbery, extortion, attempt to murder

Bihar : मर्डर, अपहरण, लूट, रंगदारी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट... कुछ बचा नहीं था; 50-50 हजार के इनामी दबोचे

Fri, 04 Jul 2025 05:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 04 Jul 2025 05:01 PM IST
सार

Khagriya News: खगड़िया एसपी ने कहा कि दो अपराधी सीसीए का उल्लंघन करते हुए पाए गए। उनपर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। 

विज्ञापन
Bihar: Two notorious criminals arrested in Khagaria: Murder, kidnapping, robbery, extortion, attempt to murder
एसपी राकेश कुमार प्रेस वार्ता कर जानकारी की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले में अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी राकेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि खगड़िया पुलिस, डीआईयू शाखा, एसटीएफ (SOG-03) पटना और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो कुख्यात अपराधी रवि महतो उर्फ रवि मेहता और जीवन यादव को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन


रवि महतो पर 12 से अधिक मामले दर्ज हैं 

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि रवि महतो पिछले दो दशक से अपराध की दुनिया में सक्रिय था। उस पर हत्या, अपहरण, लूट, रंगदारी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत दर्जनों मामले दर्ज हैं। चौथम, मानसी, सौरबाजार (सहरसा), सलखुआ और मधेपुरा थानों में इसके खिलाफ 12 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। वर्ष 1999 में उस पर पहला मामला अपहरण का दर्ज हुआ था। वह एक मामले में फरार था। गुप्त सूचना पर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई में चौथम थाना पुलिस, डीआईयू शाखा खगड़िया और एसटीएफ (SOG-03) पटना की टीम शामिल रही। टीम में पुअनि पल्लव, पुअअनि चंदन कुमार यादव, पुअअनि उदय कुमार मंडल और एसटीएफ के अधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन


जीवन यादव को STF और DIU ने पकड़ा
दूसरा गिरफ्तार अपराधी जीवन यादव, पिता चंद्रशेखर यादव, निवासी बैसा, थाना-परबत्ता (मड़ैया ओपी), जिला-खगड़िया, भी लंबे समय से संगठित अपराध में सक्रिय था। उस पर खगड़िया, साहेबपुर कमाल और जमुई जिलों में डकैती, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार और बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। वह मड़ैया ओपी थाना क्षेत्र के चर्चित कांड संख्या-369/24 में वांछित था। उसे STF और DIU टीम ने पसराहा थाना क्षेत्र के बन्देहरा चौक से गिरफ्तार किया। इसकी गिरफ्तारी में डीआईयू प्रभारी पुअनि पल्लव, पुअअनि चंदन कुमार यादव, पुअअनि सह थानाध्यक्ष मो. फिरदौस, मड़ैया ओपी और एसटीएफ (SOG-03) पटना की टीम शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए खगड़िया एसपी ने क्या क्या कहा

एसपी राकेश कुमार ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अमन-चैन और लोगों को सुरक्षित माहौल देना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। ऐसे तत्व जो वोटरों को प्रभावित कर सकते हैं, उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। सभी थानाध्यक्षों को फरार, वारंटी और अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। हमारा प्रयास है कि खगड़िया अपराधमुक्त बने और आम जनता निडर होकर जीवन जी सके। वहीं उन्होंने बताया कि मुहर्रम को लेकर फ्लैग मार्च निकाला जाएगा सभी जुलस मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे एवं हैंडकैमरों से रिकार्डिंग की जाएगी। एसपी ने बताया कि दोनों अपराधियों पर घोषित इनाम की राशि गिरफ्तार करने वाली टीम को दी जाएगी। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में एससपी सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 मुकुल कुमार रंजन भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed