फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Two fake constables arrested for extortion wearing Bihar Police uniform; Purnea News, Crime News Hindi

Bihar Police: बिहार पुलिस के वर्दीधारी महीनों से कर रहे थे वसूली, पकड़े गए तो निकले फर्जी सिपाही

Thu, 05 Dec 2024 04:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 05 Dec 2024 04:24 PM IST
सार

Purnea News: पुलिस की वर्दी पहनकर शराब के नशे में वाहन चालक से अवैध वसूली कर रहे थे। गुरुवार को ग्रामीणों ने दोनों ने रंगेहाथ दबोच लिया। ग्रामीणों ने दोनों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Bihar: Two fake constables arrested for extortion wearing Bihar Police uniform; Purnea News, Crime News Hindi
पुलिस ने दोनों फर्जी सिपाहियों को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया पुलिस ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस की वर्दी पहनकर वाहन चालक से अवैध वसूली करते थे। इतना ही नहीं जब वाहन चालक रुपये देने से मना करते थे तो दोनों गाड़ी जब्त कर जेल भेज देने की धमकी देते थे। धौंस दिखाकर धमकी देने वाले दो फर्जी सिपाही को मुफस्सिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों कई महीनों से इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे थे। पुलिस की वर्दी पहनकर शराब के नशे में वाहन चालक से अवैध वसूली कर रहे थे। गुरुवार को ग्रामीणों ने दोनों ने रंगेहाथ दबोच लिया। वहीं गिरफ्तार फर्जी सिपाही सदर थाना के कालीघाट निवासी निवास रजक के पुत्र अमित कुमार और बलिया जिले के ओझोलिय निवासी रविन्द्र कुमार हैं।

विज्ञापन


दोनों फर्जी सिपाही को गिरफ्तार
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों अभियुक्त मनसाराम पुल स्थित मो. हबीब  गोदाम के समीप फौजी की वर्दी पहन कर बाइक लगाकर आने जाने वाले वाहनों को रोक कर रुपये की वसूली कर रहा था। ग्रामीणों को दोनों पर शक होने पर इसकी जानकारी मुफस्सिल पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने दोनों फर्जी सिपाही को गिरफ्तार कर थाना लेकर चले गए। राजस्थानी लोगों ने बताया कि दोनों युवक से वाहन चालक काफी परेशान थे। वाहन चालक जब रुपया देने से इंकार करते थे तो उनको सिर्फ जेल भेजने की धमकी ही नहीं देता था बल्कि उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


रोककर रुपये की वसूली कर रहे थे
मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि मनसाराम पुल स्थित के पास पुलिस की वर्दी पहन कर आने जाने वाले वाहनों को रोककर रुपये की वसूली कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना में पुलिस घटनास्थल पहुंचकर दोनों युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया साथ ही युवक के  बाइक भी जप्त कर लिया। गिरफ्तार दोनों युवक को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में दोनों युवक को भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed