{"_id":"648b0bdad0e9fe78b10dd633","slug":"bihar-two-children-scorched-due-to-bomb-blast-in-bhagalpur-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : बिहार में हुआ बम ब्लास्ट; 2 बच्चे झुलसे, बागीचे में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : बिहार में हुआ बम ब्लास्ट; 2 बच्चे झुलसे, बागीचे में हुआ हादसा
Thu, 15 Jun 2023 06:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 15 Jun 2023 06:32 PM IST
सार
बिहार में बम फटने से दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए। बम के आवाज होते ही आसपास के लोग उधर दौड़े तो दो बच्चों को घयाल्क अवस्था में देखकर तुरंत उन्हें पीएचसी पहुंचाया।वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में बम फटने से दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए। बम के आवाज होते ही आसपास के लोग उधर दौड़े तो दो बच्चों को घायल अवस्था में देखकर तुरंत उन्हें पीएचसी पहुंचाया।वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मामला भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुसुदनपुर ओपी क्षेत्र का है। घायल बच्चे की पहचान नितंब पंचायत के मनोहरपुर निवासी धर्मेंद्र मोदी के पुत्र बालवीर (12 वर्ष )और पुत्री यीशु (8 वर्ष ) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
बागीचे में फटा बम
घटना के परिजनों का कहना है कि बालवीर और यीशु आम चुनने गए थे। इसी क्रम में एक जोरदार धमाका हुआ और दोनों बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। बालवीर का एक पैर बम से बुरी तरह घायल हो गया है। संदेह यह जताया जा रहा है कि बगीचे में आम की रक्षा करने वाले ने बम रखे होंगे। फिलहाल दोनों घायलों को मायागंज अस्पताल इलाज में भर्ती किया गया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है। फिलहाल इस घटना से अफरातफरी का माहौल है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि किसी ने दोनों बच्चे पर फेंका है वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बच्चे ने बगीचे में बम उठाया और यह घटना घटित हुई है। घटना के संबंध में घायल यीशु कुमारी ने बताया हम लोग बगीचा में आम चुनने के लिए गए थे। उसी दौरान एक जोरदार धमाका हुआ जिसमें मैं और मेरा भाई बालवीर बुरी तरह घायल हो गए, उसके बाद कुछ भी याद नहीं कि कैसे क्या हुआ।
विज्ञापन
डॉग स्क्वायड की टीम और फॉरेंसिक की टीम कर रही जांच
घटना के संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार का कहना है कि बगीचे में जिन दो बच्चों के घायल होने की सूचना मिली है वह बम विस्फोट में घायल हुए हैंउन दोनों का मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉग स्क्वायड की टीम और फॉरेंसिक की टीम घटनास्थल पर पहुंच जांच कर रही है। आनंद कुमार ने बताया कि उम्मीद है जल्द निष्कर्ष पर पहुंचेंगे। मधुसुदनपुर थाना की पुलिस के अलावा कई टीम इस पर काम कर रही है।
विज्ञापन