फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Two brothers were crushed by a speeding vehicle in Nalanda, one died; huge uproar in protest

Bihar: नालंदा में दो भाइयों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; विरोध में जमकर हंगामा

Sat, 07 Sep 2024 10:11 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 07 Sep 2024 10:11 AM IST
सार

हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। गुस्साए लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और वाहन चालक को गिरफ्तार करे। 

विज्ञापन
Bihar: Two brothers were crushed by a speeding vehicle in Nalanda, one died; huge uproar in protest
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

नालंदा में निर्माणाधीन बख्तियारपुर रजौली फोरलेन एनएच- 20 पर सड़क हादसे में शुक्रवार की शाम एक युवक की मौत हो गई। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर ग्रिड के समीप की है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के विजवनपर गांव निवासी कृष्ण सिंह के पुत्र संतोष कुमार सिंह (39) के रूप में की गई है। जबकि इस हादसे में संतोष का भाई मुकेश कुमार जख्मी हो गया है। 

विज्ञापन


पावर ग्रिड से पैदल ही घर लौट रहा था
परिजन ने बताया कि संतोष और मुकेश काम खत्म कर पावर ग्रिड से पैदल ही घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में पीछे से आ रही वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में संतोष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुकेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा गांव वालों को सूचना दी गई इसके बाद गांव और परिवार के लोग मौके पर जुटें। घटना के बाद वाहन चालक मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया। 
विज्ञापन


मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा शव को सड़क पर रख मुआवजा एवं कार्रवाई की मांग को लेकर जाम कर दिया गया। हालांकि, पुलिस की तत्परता से परिजनों को मुआवजा एवं कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को छुड़ा लिया गया। इस मामले में ट्रैफिक थानेदार सुशील कुमार राहुल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के उपरांत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंची। अज्ञात वाहन की पहचान में पुलिस जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम करा के परिजनो को सुपुर्द कर दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed