फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Truck crushed three bike riders in Patna, husband died on the spot, wife and nephew injured

Bihar : ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, पति की घटनास्थल पर मौत

Tue, 20 Jun 2023 10:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 20 Jun 2023 10:57 PM IST
सार

बिहार में एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल डाला जिसमें बाइक सवार पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी और भतीजा बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर  पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
Bihar: Truck crushed three bike riders in Patna, husband died on the spot, wife and nephew injured
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पटना फुलवारी एम्स रोड में मंगलवार की देर शाम एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को कुचल डाला। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि पत्नी और भतीजा बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि दोनों घायलों को इलाज के लिए पटना के एम्स में भर्ती कराया है, जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर काफी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को जप्त कर लिया है और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बाइक पर तीन लोग थे सवार 
मृतक की पहचान पटना के भगवान गंज निवासी चंद्रशेखर चौधरी (42) के रूप में की गई है जबकि उनकी पत्नी सुरज देवी और भतीजा प्रदुम कुमार घायल हैं। परिजनों का कहना है कि चंद्रशेखर चौधरी अपनी पत्नी सुरज देवी और भतीजा प्रदुम कुमार के साथ पटना की तरफ आ रहे थे। इसी क्रम में कर्बला मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने तीनों को कुचल डाला। इस हादसे में चंद्रशेखर चौधरी की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सूरज देवी और भतीजा प्रदुम कुमार बुरी तरह घायल हो गए। घटना होते ही आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। आननफानन में लोगों ने दोनों घायलों को एम्स में भर्ती कराया।
विज्ञापन


ट्रक चालक गिरफ्तार 
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी फुलवारीशरीफ थाने को दी। सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को जप्त कर लिया और उसके ड्राइवर लखविंदर राय को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि चंद्रशेखर चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और भतीजे को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed