फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Three robbers tried to control two women constables on pistol but were force to flee from bank

Bihar: दो महिला सिपाहियों को राइफल लिए देखा तो सीधे पिस्टल तान दी, लेकिन वह डरीं नहीं...भिड़ गईं तो भाग खड़े ह

Thu, 19 Jan 2023 01:37 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Thu, 19 Jan 2023 01:37 PM IST
सार

महिलाएं हैं! राइफल संभालेंगी कि खुद को? लूट के पहले इन पर काबू पाने के लिए पिस्टल तान दी। लेकिन, जूही और शांति कुमारी ऐसी भिड़ीं कि तीनों को बाहर बाइक लिए खड़े उनके दो साथियों ने जल्दी भागने कहा। वैशाली की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

विज्ञापन
Bihar: Three robbers tried to control two women constables on pistol but were force to flee from bank
अब वैशाली एसपी ने लूट को विफल करने वाली जूही और शांति को पुरस्कार की घोषणा की है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में सदर थाना क्षेत्र स्थित उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सेन्दुआरी शाखा को लूटने तीन अपराधी पिस्टल लेकर घुसे तो राइफलधारी दो महिला पुलिसकर्मियों को देख डरे नहीं। उन्हें लगा होगा कि महिलाएं हैं। राइफल संभालेंगी कि खुद को? लूट के पहले इनपर काबू पाने के लिए पिस्टल तान दी। लेकिन, जूही और शांति कुमारी ने अपनी राइफल नहीं तानी बल्कि भिड़ गईं। ऐसी भिड़ीं कि तीनों को बाहर बाइक लिए खड़े उनके दो साथियों ने जल्दी भागने कहा। किसी तरह इनसे दो अपराधी छूट गया, लेकिन तीसरे को पकड़ी रहीं। फिर दोनों लुटेरों ने मिलकर तीसरे को छुड़ाया और भाग खड़े हुए। बैंक में रखे 10 लाख रुपए और बैंक के छह अफसरों-कर्मियों को बचाने पर आज यह सुर्खियों में हैं। बुधवार को हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो लोग बार-बार इनकी हिम्मत का वीडियो देख रहे हैं। वैशाली एसपी ने इन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


जो राइफल छीनने वाले थे, वही सामने तनी तो भागे 
बुधवार को जब यह घटना हुई, उस समय तो बैंक शाखा में 10 लाख रुपये ही थे। कुछ देर में भारी राशि आने वाली थी। इसी समय अपराधियों ने दोनों महिला सिपाहियों पर काबू पाकर बैंक को लूटने की पूरी तैयारी रखी थी। ग्रामीण बैंक शाखाओं में अमूमन सुरक्षा के इंतजाम कम होते हैं, संभवत: इसी नजरिए को देखते हुए 20-22 साल के लग रहे इन अपराधियों ने सोचा होगा कि दो महिला सिपाहियों को कब्जे में कर लिया तो लूट की घटना को आसानी से अंजाम दिया जा सकेगा। इसके लिए उन्हें इन दोनों से राइफल छीनने की देर थी, लेकिन उनके मंसूबे फेल हो गए। अपराधी जब गुत्थमगुत्थी कर रहे थे तो जूही ने मौका पाकर राइफल को लोड भी कर लिया। वह गोली चलाने वाली ही थी कि अपराधियों ने धक्का देते हुए निकल भागने में भलाई समझी। बाहर बाइक स्टार्ट किए दो अपराधियों के साथ तीनों भाग निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed