फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Three including woman died in Nalanda, police involved in suicide and murder

Bihar: नालंदा में महिला समेत तीन की मौत, सुसाईड और मर्डर की गुत्थी में उलझी पुलिस

Mon, 30 Jan 2023 01:04 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 30 Jan 2023 01:04 AM IST
सार

नालंदा के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिला सहित तीन लोगों की संदिग्ध मौत हो गई। पहला मामला बिहार थाना परिसर का, दूसरा मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव का जबकि तीसरा मामला थरथरी थाना क्षेत्र का है।  

विज्ञापन
Bihar: Three including woman died in Nalanda, police involved in suicide and murder
नालंदा में महिला समेत तीन की मौत, सुसाईड और मर्डर की गुत्थी में उलझी पुलिस - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

नालंदा के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिला सहित तीन लोगों की संदिग्ध मौत हो गई। पहला मामला बिहार थाना परिसर का है जहां एक युवक का शव उसके कमरे के पंखे से लटका हुआ बरामद हुआ। मृतक की पहचान निर्मला सिन्हा के पुत्र गोपी के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार गोपी की माँ निर्मला सिन्हा ट्रैफिक पुलिस में पदस्थापित हैं जो अपने पति की मौत के बाद अनुकंपा पर नौकरी कर रही थी। रविवार को निर्मला सिन्हा किसी काम से गांव गई हुई थी। इसी बीच पड़ोसियों की नजर उसके दरवाजे के टूटे हुए हिस्से पर पड़ी। उत्सुकतावश जब पड़ोसी नजदीक जाकर देखे तो अन्दर का नजारा देखकर सन्न रह गए। आनन-फानन में पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन

 
पुलिस हत्या की कर रही आशंका 
इस मामले पर पुलिस का कहना है कि घटना होने से कुछ देर पहले तक गोपी के कुछ दोस्त लोग वहां मौजूद थे। दूसरी बात यह कि मृतक के मेन गेट का दरवाज़ा टूटा हुआ पाया गया है जिससे पुलिस यह संदेह कर रही है कि इसके दोस्तों ने ही इसकी हत्या कर इसके शव को पंखे से लटका दिया और फिर दरवाजे का कुंडी तोड़कर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने उसके दोस्तों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 
घर में लटकी थी महिला की लाश 
वहीं दूसरा मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव का है जहां एक विवाहिता की उसके ससुराल में फंदे से लटकी लाश बरामद की गई। मृतका की पहचान रौशन कुमार की 22 वर्षीय पत्नी नेहा कुमारी के रूप में की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति है परदेस में 
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि नेहा का पति बिहार से बाहर कहीं  मजदूरी करता है। ग्रामीणों की मानें तो नेहा को आसपास के लोगों ने दोपहर तक नार्मल स्थिति में देखा था। नेहा की वृद्ध सास खेत में काम करने गई थी और ससुर सब्जी बेचने बाजार गए थे। शाम होने पर ससुर जैसे ही घर पहुंचे तो उनकी नजर फंदे से लटकी नेहा पर पड़ी। नेहा को फंदे से लटके देख ससुर ने शोर-शराबा करना शुरू कर दिया। उनके चीख- पुकार को सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए। फिर ग्रामीणों ने नेहा के शव को फंदे से उतारा और घटना की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज कर जांच में जुट गई है। 

पीट-पीट कर हत्या की आशंका 
तीसरी घटना थरथरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा डीह की है जहां रूपसपुर गांव के खार पर गड्ढे से रूपसपुर निवासी 55 वर्षीय वेचन साव का शव बरामद हुआ । मृतक के कमर पर घाव के गहरे निशान थे जिससे परिजन यह आशंका जाहिर कर रहे हैं कि बेचन साव की पीट-पीट कर हत्या की गई है। 


ताला चाभी बनाने का करते थे काम 
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का कहना है कि वेचन साव परवलपुर बाजार में ताला चाभी बनाने का काम करते थे। शनिवार की शाम को वेचन साव घर से निकले। देर रात तक वापस घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी खोजबीन करने लगे लेकिन उनका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। अगली शाम को सूचना मिली कि एक शव गांव के एक गड्ढे में फेंका हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि शव के पास खून से लथपथ एक कपड़ा, एक लाठी व कुदाल रखा हुआ है। उनका बायां हाथ टूटा हुआ है, गर्दन भी टूटी हुई थी,  मुँह से खून निकल रहा था, कमर पर गहरे घाव के निशान थे। परिजनों ने बताया कि उनका मोबाइल भी गायब है जिससे स्पष्ट होता है कि इनकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार का कहना है कि अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या की आशंका है। अधेड़ का हाथ टूटा हुआ है और पीठ पर भी चोट के निशान हैं।  परिजनों के तरफ से अभी तक कोई लिखित आवेदन नही मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed