Bihar News : तीन दोस्तों की मौत पर परिजनों ने जमकर किया बवाल, पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप; सीएम ने जताया दुःख
Bihar : बिहार में तीन दोस्तों की एक साथ मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए ज्म्लर बवाल किया। हालंकि इस घटना पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक-एक करके तीनों डूब गये
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि तीनों मित्र अपने निर्माणाधीन मकान को देखने के लिए मझौआ हवाई अड्डा के पास गए हुए थे। उक्त मकान के ठीक सटे मिट्टी कटाव से गड्ढा हो गया था और उसमें बाढ़ का पानी भरा हुआ था। वहां घुमने के दौरान इनमें एक युवक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। अपने दोस्त को डूबते देख उसे बचाने के लिए अन्य दोनों युवक पानी में कूद गये और इसी दौरान बारी-बारी से तीनों दोस्त गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
इस वजह से अस्पताल में जमकर हुआ हंगामा
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की डायल 112 की टीम को घटना की जानकारी दी लेकिन पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस बात से परिजन और स्थानीय लोग भड़क गये और सदर अस्पताल में जमकर हंगामा भी किया। हंगामा की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और गुस्साए लोगों को किसी तरह शांत कराया। पुलिस फिलहाल तीनों शवों को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है।
एसडीएम ने बताया पुलिस के देर से आने की वजह
मृतक के पड़ोसी अशोक कुमार मिश्रा ने घटना के संबंध में बताया कि तीनों युवक बाढ़ के पानी में नहाने के लिए गए हुए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे आरा सदर के प्रभारी एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि तीनों बच्चे निर्माणधीन मकान को देखने के लिए गए थे,तभी मकान के बाउंड्री से सटा एक गड्ढा है और उस गड्ढे में बाढ़ का पानी लबालब भरा हुआ था.जिसमें से एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह पानी भरे गड्ढे में गिर गया। उसे बचाने के क्रम में तीनों पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को सरकार के द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि को परिजनों को देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिजनों के द्वारा पुलिस के डायल 112 की टीम के लेट से आने की वजह से हुए हंगामा को लेकर सदर एसडीपीओ परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम को जो सूचना दी गई थी वह ग़लत लोकेशन की दी गई थी। इस वजह से पुलिस थोड़ा देर से पहुंची। इस बात को लेकर परिजन थोड़ा आक्रोशित हो गए थे, हम लोगों के समझाने के बाद सभी लोग शांत है, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिले के आरा में मझौआ हवाई अड्डे के पास गहरे गड्ढे के पानी में नहाने के दौरान डूबकर तीन युवकों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।