{"_id":"5e27f3328ebc3e4b08726933","slug":"bihar-three-day-strike-of-drug-shoppers-continues-want-relaxation-in-appointment-of-pharmacist","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: दवा दुकानदारों की तीन दिवसीय हड़ताल जारी, फार्मासिस्ट की नियुक्ति में चाहते हैं छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: दवा दुकानदारों की तीन दिवसीय हड़ताल जारी, फार्मासिस्ट की नियुक्ति में चाहते हैं छूट
Wed, 22 Jan 2020 12:31 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बिहार में दवा की दुकानें आज से शुक्रवार तक हड़ताल के कारण बंद रहेंगी। दवा दुकानदार फार्मासिस्ट की नियुक्ति में छूट चाहते हैं। हालांकि बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अनुसार तीन दिवसीय हड़ताल के दौरान निजी एवं सरकारी अस्पताल परिसर की दवा दुकानें खुली रहेंगी।
विज्ञापन
बिहार में सरकार ने सभी दवा की दुकानों में एक फार्मासिस्ट की नियुक्ति को अनिवार्य कर दिया है। लेकिन बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने सरकार के इस फैसले का विरोध जताया है। एसोसिएशन ने कहा कि राज्य में सात हजार फार्मासिस्ट हैं जबकि दुकाने 40 हजार से ज्यादा हैं। ऐसे में वे फार्मासिस्ट को कैसे रख पाएंगे।
विज्ञापन
एसोसिएशन ने यह भी आरोप लगाया कि औषधि निरीक्षक जांच के नाम पर दवा दुकानदारों का आर्थिक रूप से शोषण कर रहे हैं। उनकी मांग है कि सरकार को अन्य राज्यों की तरह दवा दुकानदारों को विशेष कोर्स कराकर दुकान चलाने की अनुमति प्रदान करनी चाहिए।
विज्ञापन