फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: This bride is half a foot taller than the groom, the crowd gathered in the temple to see their marriage

Bihar : दूल्हे से आधा फुट लंबी यह दुल्हनिया, मंदिर में इनकी शादी देखने जुट गई भीड़

Sat, 11 Mar 2023 04:53 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sat, 11 Mar 2023 04:53 PM IST
सार

Unique Couple Marriage in Bihar : सारण में मढ़ौरा के गढ़देवी मंदिर में लोग इनकी शादी के गवाह बने। दूल्हे से आधा फुट लंबी दुल्हनिया और इनकी शादी देखने को जुटी भीड़ दंपती को खुश देखकर आह्लादित हो रही थी।

विज्ञापन
Bihar: This bride is half a foot taller than the groom, the crowd gathered in the temple to see their marriage
सारण में मंदिर के आसपास से भी लोग इस शादी को देखने के लिए जुट गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुल्हन से लंबा हो दूल्हा...भारत में परंपरा यही रहीं है। लेकिन, यहां सवाल परंपरा का नहीं था। वर-वधू की जाति एक हो...हिंदू धर्म में यह बंदिश आज भी ठीकठाक है। लेकिन, यहां बंदिशों में बंधने के लिए कोई तैयार नहीं था। न तो दूल्हा-दुल्हन और न परिवार। एक परिवार को चिंता थी उनका बेटा और दूसरे की चिंता थी बेटी। लेकिन, दोनों चिंताएं मिलकर खुशी बनेंगी- यह उम्मीद नहीं करते थे। शुक्रवार को मढ़ौरा के गढ़देवी मंदिर में लोग इनकी शादी के गवाह बने। दूल्हे से आधा फुट लंबी दुल्हनिया और इनकी शादी देखने को जुटी भीड़ दंपती को खुश देखकर आह्लादित हो रही थी।

विज्ञापन


दोनों परिवारों में ऐसे इकलौती ही संतान
छपरा सदर प्रखंड के चनचौरा निवासी भुटेली साह का बेटा श्याम कुमार 23 साल का हो गया, लेकिन लंबा नहीं हुआ। करीब तीन फीट की ऊंचाई में आकर अटक गया। सात भाई-बहनों में श्याम की हाइट ऐसी रह जाने के कारण शादी में मुश्किल हो रही थी। उधर, मढ़ौरा के भावलपुर निवासी गुदेली महतो की सबसे छोटी बेटी रेणु भी 20 साल की होकर करीब साढ़े तीन फीट लंबी ही रही। इसकी भी शादी में परेशानी हो रही थी। रेणु भी चार भाई व दो बहन में अकेली ऐसी निकली। इस कारण रेणु के परिजन भी चिंतित थे। शुक्रवार को दोनों परिवारों की चिंताएं दूर होती दिखीं। साढ़े तीन फीट की रेणु ने जब तीन फीट के श्याम के गले में वरमाला डाली तो लोग मोबाइल में वीडियो बनाने लगे। वर-वधु के इस सुखद पल का गवाह दोनों के परिजनों के साथ अनजाने लोग भी बने। 
विज्ञापन


अब इनके मिलन की रोचक कहानी भी जानिए
भावलपुर के शैलेश सिंह की ससुराल चनचौरा में है। ससुराल आने-जाने के दौरान बिजली मिस्त्री श्याम से पहचान हो गई। शैलेश सिंह की पत्नी के भाई बबलू सिंह के कहने पर उन्होंने अपने गांव में रेणु के परिजनों से बात की। शैलेश सिंह और बबलू सिंह के प्रयास ने रंग लाया और एक सप्ताह पहले मढ़ौरा के गढ़देवी मंदिर पर लड़का-लड़की ने एक-दूसरे को स्वीकार कर लिया। दोनों परिवार के बीच बनी सहमति के बाद दोनों ने शुक्रवार को गढ़देवी मंदिर में माता के सामने एक-दूजे के हुए। दोनों ने शादी के बाद कहा कि वह बहुत खुश हैं कि उनकी कमियों ने ही सही, दोनों को मिलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed