फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Thieves stole signal cable on Samastipur railway section; Railway passengers, train late, railway team

Bihar : ट्रेनें लेट होंगी, सिग्नल का केबल ही काट ले गए हैं चोर; दो रेल खंडों पर रेल संचालन अभी मैनुअल हो रहा

Wed, 20 Dec 2023 10:41 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 20 Dec 2023 10:41 AM IST
सार

घटना की सूचना पर हाजीपुर से प्रधान सिग्नल एंड टेलीकॉम इंजीनियर भी पहुंचे। रेलवे का कहना है कि मैनुअली रूप से ट्रेनों परिचालन का किया जा रहा है। डीआरएम ने कहा कि अगले दो-तीन घंटा में रिपोर्टिंग का कार्य पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
Bihar: Thieves stole signal cable on Samastipur railway section; Railway passengers, train late, railway team
जांच में जुटी रेलवे की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर स्टेशन के पास चोरों ने रेलवे का सिंग्नल केबल (तार) ही काटकर फरार हो गए। इस कारण समस्तीपुर- दरभंगा और समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर ओपन डाउन सिग्नल फेल हो गया। इससे रेलवे को लाखों का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि चोरों ने 50 से अधिक केवल काटा गया। इस कारण कई ट्रेन लेट भी हो सकते हैं। हालांकि, रेलवे की पूरी टीम मौके पर पहुंची गई है। जांच कर रही है। रेलवे का कहना है कि मैनुअली रूप से ट्रेनों परिचालन का किया जा रहा है। घटना की सूचना पर हाजीपुर से प्रधान सिग्नल एंड टेलीकॉम इंजीनियर भी पहुंचे। डीआरएम ने कहा कि अगले दो-तीन घंटा में रिपोर्टिंग का कार्य पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन


चोरी से रेलवे को लाखों का नुकसान हुआ है
डीआरएम विनय श्रीवास्तव के अलावा हाजीपुर से प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर (सिंगनल एंड टेलकॉम) एकनाथ मोहकर भी पहुंच कर छानबीन में जुट गए हैं। उधर रेलवे की आरपीएफ की टीम भी डॉग स्क्वायड के साथ केबल बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। डीआरएम ने बताया कि केबल की मरम्मत में अभी कम से कम दो घंटा लगता है। रेलवे को लाखों का नुकसान हुआ है। ऑटोमेटिक सिंगनल सिस्टम फेल कर गया है।  अभी मेनुअली ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। जिससे थोड़ी परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन


तीन बजे अचानक स्टेशन का सिंग्नल सिस्टम फेल कर गया
बताया गया है कि स्टेशन के बाजार की ओर पुरानी वाशिंगपीट की ओर स्टेशन का मुख्य केबल बॉक्स लगा हुआ है। तड़के करीब तीन बजे अचानक स्टेशन का सिंग्नल सिस्टम फेल कर गया। इसके बाद कुछ देर तक रेलवे कर्मी कुछ समझ नहीं पाये। बाद में जब जांच शुरू हुई तो पता चला कि चोरों ने केबल बॉक्स से करीब 50 केबल को काट दिया है। जिससे यह सिस्टम फेल हो गया है। जिसके बाद रेलवे अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। डीआरएम के साथ ही सिंग्नल एंव टेलकॉल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed