फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: The wild buffalo that killed two people also injured a forester and a ranger; 26 rounds fired to kill

Bihar: दो की जान लेने वाले जंगली भैंसे ने फॉरेस्टर और रेंजर को भी किया घायल; मारने के लिए चली 26 राउंड फायरिंग

Thu, 03 Oct 2024 09:52 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 03 Oct 2024 09:52 AM IST
सार

दो लोगों की मौत के करीब 6 घंटे बाद वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पहुंची। स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम को कोसी तटबंध के इलाके में ले जाया गया। 

विज्ञापन
Bihar: The wild buffalo that killed two people also injured a forester and a ranger; 26 rounds fired to kill
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल के बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत में बुधवार की सुबह शुरू हुआ जंगली भैंस का आतंक शाम शाम ढलने के साथ ही समाप्त हो गया। जंगली भैंस को शाम करीब 6:30 बजे मार गिराया गया। हालांकि, इससे पहले प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। भैंस को मारने के लिए 26 राउंड गोली फायरिंग की सूचना है। हालांकि इसको लेकर प्रशासन खुल कर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा है। भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने भैंस के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि गोली चली है, लेकिन किसने चलाई, इसकी जानकारी नहीं है। मैंने खुद भी मृत भैंस को देखा है। बता दें कि बीते दिनों नेपाल में हुई अप्रत्याशित बारिश के बाद कोसी नदी उफान पर थी। बाढ़ के पानी के साथ ही कई जंगली जानवर भी बह कर आए हैं।

विज्ञापन


भगवानपुर पंचायत में दो लोगों की जान ले ली
इसी बाढ़ के पानी में बह कर आए एक जंगली भैंसे ने बुधवार की सुबह भगवानपुर पंचायत में दो लोगों की जान ले ली। मृतकों की पहचान भगवानपुर निवासी 50 वर्षीय भुवनेश्वर मंडल और 25 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई। इधर, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 11 बजे एनएच 106 को जाम कर दिया। ग्रामीणों का प्रदर्शन शाम करीब 6 बजे तक चला। लोग पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजा और जंगली भैंसे को तत्काल पकड़ने की मांग कर रहे थे। हालांकि बाद में सीओ और थानाध्यक्ष के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। जिसके बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

Bihar: The wild buffalo that killed two people also injured a forester and a ranger; 26 rounds fired to kill
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।

6 घंटे विलंब से पहुंची रेस्क्यू टीम, सभी प्रयास विफल
इधर, भैंस द्वारा दो लोगों की जान ले लेने के करीब 6 घंटे बाद वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पहुंची। स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम को कोसी तटबंध के इलाके में ले जाया गया। वहां रेस्क्यू टीम ने चॉकलेट बम के अलावा ट्रैक्टर का भी इस्तेमाल किया, लेकिन करीब एक घंटे तक चला प्रयास विफल रहा। इस बीच भैंसे ने स्पर संख्या 4.30 के रास्ते एक बार फिर गांव की ओर दौड़ लगा दी। 500 मीटर लंबे स्पर को भैंसे ने महज पांच सेकेंड में पार कर लिया। भैंसे को दौड़ता देख लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। वही भागने के क्रम में भैंसे ने वन विभाग के फॉरेस्टर उपेंद्र मेहता और रेंजर अजय कुमार ठाकुर को घायल कर दिया। दोनों के पैर में गंभीर चोट है। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।

पीएचईडी मंत्री भी घटनास्थल पहुंचे, कैंप कर रही थी तीन थानों की पुलिस
इधर, घटना की सूचना पर सूबे के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू भी बाइक से घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर जरूरी सहयोग का आश्वासन दिया। इस बीच भैंस को रेस्क्यू करने का प्रयास भी जारी रहा। शाम करीब 6:30 बजे भैंस के मारे जाने की सूचना सामने आई। हालांकि गोली किसने चलाई, इसको लेकर कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बहरहाल, इस दौरान घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। वही भीमनगर के साथ ही वीरपुर और रतनपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर कैंप करती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed