फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: The ruling MLAs surrounded the government on the adjustment of "Village Defense Team"

Bihar : ग्राम रक्षा दल के समायोजन पर सत्ताधारी विधायकों ने सरकार को घेरा, मंत्री बोले- आज ही करेंगे बैठक

Thu, 02 Mar 2023 01:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 02 Mar 2023 01:01 PM IST
सार

Bihar: ग्राम रक्षा दल के सेवकों का कार्यकाल पांच साल का ही था और इनके समायोजन का कोई प्रस्ताव सरकार के पास लंबित नहीं है…बिहार विधानसभा में यह जवाब सुनते ही सत्ताधारी विधायक ने ही राज्य सरकार को घेर लिया।

विज्ञापन
Bihar: The ruling MLAs surrounded the government on the adjustment of "Village Defense Team"
ग्राम रक्षा दल के कर्मियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्राम रक्षा दल के सेवकों का कार्यकाल पांच साल का ही था और इनके समायोजन का कोई प्रस्ताव सरकार के पास लंबित नहीं है…बिहार विधानसभा में यह जवाब सुनते ही सत्ताधारी विधायक ने ही राज्य सरकार को घेर लिया। पूरक प्रश्न के रूप में विधायक राजेश कुमार ने कहा कि जब 2005 में यह अवधि खत्म हो गई तो 2015 या 2020 के कोरोना काल में ही सरकारी पत्रों के जरिए इनसे काम कैसे लिया गया?

विज्ञापन


मंत्री ने दिखवा लेने का भरोसा दिया, लेकिन विधायक ने फिर कहा कि दिखवा लेने और करने में अंतर होता है। सवाल-जवाब में दूसरे विधायक का भी पूरक प्रश्न आ गया और बीच का रास्ता निकालते हुए गुरुवार शाम सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद सरकार के स्तर पर बैठक करने और इन विधायकों को भी इसमें बुलाने का आश्वासन मंत्री को देना पड़ गया।
विज्ञापन


2005 तक ग्राम सेवक थे और उसके बाद भी इनसे काम लिया जाता रहा
इसके बाद महागठबंधन के ही विधायक ने कहा कि कहा कि मैं तीन टर्म मुखिया रहा। 2005 तक ग्राम सेवक थे और उसके बाद भी इनसे काम लिया जाता रहा। इन्हें रखा जाना चाहिए। जब सरकार पंचायत सरकार भवन बना रही है और पंचायतों को मजबूत कर रही है तो कई तरह का काम इनसे लिया जा सकता है। कोराेना काल में भी काम लिया गया। मंत्री ने कहा कि आज सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद इसपर पार्टी के नेताओं से भी बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar: The ruling MLAs surrounded the government on the adjustment of "Village Defense Team"
ग्राम रक्षा दल के मुद्दे पर सरकार के विधायक आमने-सामने। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को राजधानी की सड़क पर उतरे थे ग्राम रक्षा दल के कर्मी
ग्राम रक्षा दल के सैकड़ों कर्मी बुधवार को सड़क पर उतर गए थे। कारगिल चौक से कर्मियों ने पैदल मार्च शुरू किया था। लेकिन इन्हें जेपी गोलंबर के पास रोक दिया गया। इसके बाद इनलोगों ने जमकर प्रदर्शन किया था। ग्राम रक्षा दल के कर्मियों का कहना था कि कहा कि मानदेय और स्थायीकरण को लेकर लगातार हमलोग प्रदर्शन करते आ रहे हैं। बिहार बजट सत्र के दौरान विधानसभा मार्च के जरिए हमलोग मांग कर रहे हैं। अगर हमलोगों की मांगे पूरी नहीं होती तो यह आंदोलन जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed