{"_id":"613446ba8ebc3eb6f1057206","slug":"bihar-the-miscreants-attacked-the-police-team-with-a-sword-many-personnel-including-sho-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: पुलिस टीम को घेरकर उपद्रियों ने किया तलवार से हमला, एसएचओ समेत कई कर्मी घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: पुलिस टीम को घेरकर उपद्रियों ने किया तलवार से हमला, एसएचओ समेत कई कर्मी घायल
Sun, 05 Sep 2021 09:55 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:55 AM IST
सार
घटना शनिवार देर रात की है। वैशाली जिले के मिल्की गांव में पुलिस मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार करने गई हुई थी, उसी दौरान पुलिस टीम पर हमला हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के वैशाली जिले में उपद्रियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। टीम को घेरकर लाठी-डंडे और तलवार से हमला किया गया, जिसमें एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है शनिवार देर रात महुआ थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में पुलिस टीम मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी, उसी समय गांव में पुलिस वालों को घेर लिया गया।
विज्ञापन
हमले के बाद गांव में छापेमारी
बताया जा रहा है कि मिल्की गांव में मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए महुआ एसएचओ कृष्णानंद झा के नेतृत्व में दो पुलिस थाने की टीम गई हुई थी। इस दौरान ही उपद्रियों ने टीम को चारों ओर से घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस टीम पर हमले की सूचना के बाद महुआ डीएसपी पूनम केसरी भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गईं और आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान चलाया।
विज्ञापन
हमले के बाद भी पुलिस नहीं हटी पीछे
गांव में चारों ओर से घिरे पुलिस बल ने हिम्मत नहीं हारी। जानकारी के मुताबिक हमले में कई पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए। इसके बाद भी वे उप्रदियों से मुकाबला करते हुए मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले आए। पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। हालांकि, कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है, इसकी जानकारी पुलिस की ओर से नहीं दी गई है।
विज्ञापन