फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar The government extended the lockdown period for 10 days now the ban will continue from 16 to 25 May

बिहार: सरकार ने 10 दिनों के लिए बढ़ाई लॉकडाउन की अवधि, अब 16 से 25 मई तक जारी रहेगी पाबंदी

Thu, 13 May 2021 02:43 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, पटना Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 13 May 2021 02:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट में लिखा, ‘राज्य में आज यानी बृहस्पतिवार को सहयोगी मंत्रीगण और पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गई। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अत: बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।’

विज्ञापन
Bihar The government extended the lockdown period for 10 days now the ban will continue from 16 to 25 May
बिहार में 25 मई तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सरकार ने अगले 10 दिनों के लिए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है। इसके तहत प्रदेश में पहले से जारी लॉकडाउन की अवधि 15 मई को समाप्त हो रही थी, लेकिन अब इसे 25 मई तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ट्वीट के जरिये इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ट्वीट
अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा, ‘राज्य में आज यानी बृहस्पतिवार को सहयोगी मंत्रीगण और पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गई। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अत: बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।’

विज्ञापन

लॉकडाउन सकारात्मक प्रभाव
उल्लेखनीय है कि बिहार में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद कोरोना वायरस के प्रसार को काफी हद तक रोका जा सका है। करीब तीन हफ्ते के बाद राज्य में कोरोना के एक दिन में मिलने वाले नए मरीजों की संख्या 10 हजार से नीचे गई है। इसी के साथ कुल एक्टिव मरीजों की संख्या भी एक लाख से कम हो गई है। रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ है, वहीं संक्रमण की दर भी घटी है।






सभी से हौसला बनाए रखने का कहा
बताते चलें कि मुख्यमंत्री ने कल यानी बुधवार (12 मई) को ही लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा था, 'कोरोना महामारी से राहत पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। जांच बढ़ी है और आधारभूत संरचना की व्यवस्था की गई है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी दृढ़ इच्छाशक्ति, सकारात्मक सोच के साथ बिहारवासी कोरोना के खिलाफ इस जंग में सफल होंगे। हौसला और धैर्य बनाए रखें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed