{"_id":"61cba9e540ac884dc95b292f","slug":"bihar-the-executive-engineer-was-arrested-red-handed-for-taking-bribe-of-eight-lakh-rupees-in-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : पटना में आठ लाख रुपये रिश्वत लेते एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को रंगे हाथों किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : पटना में आठ लाख रुपये रिश्वत लेते एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Wed, 29 Dec 2021 05:50 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 29 Dec 2021 05:50 AM IST
सार
पटना में भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को 8 लाख रुपये घूस लेते हुए पकड़े गए हैं। संवेदक द्वारा यह शिकायत दर्ज कराई गई थी कि किए गए सरकारी काम के बिल के भुगतान के एवज में इंजीनियर राकेश रिश्वत की मांग करते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की राजधानी पटना में भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को 8 लाख रुपये घूस लेते हुए निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। संवेदक द्वारा यह शिकायत दर्ज कराई गई थी कि किए गए सरकारी काम के बिल के भुगतान के एवज में इंजीनियर राकेश रिश्वत की मांग करते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह विजिलेंस ने इस मामले में एक्शन लिया। आठ लाख रुपये रिश्वत लेते एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि इंजीनियर को पटना की कंकड़बाग कालोनी के पास नूतन अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया है। इंजीनियर राकेश के घर हुई निगरानी की रेड में लाखों रुपये की संपत्ति मिली है । नूतन अपार्टमेंट में राकेश के दो फ्लैट हैं। बताया जाता है कि इंजीनियर राकेश पटना हाईकोर्ट के समीप भवन प्रमंडल में पदस्थापित है।
विज्ञापन