फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar The daughter of the country came out with the message of Green India cycled 3306 km

बिहार: ग्रीन इंडिया का संदेश लेकर निकली देश की बेटी, चला डाली 3306 किलोमीटर साइकिल

Wed, 18 Aug 2021 02:46 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 18 Aug 2021 02:46 PM IST
सार

बिहार की अर्पणा 14 जुलाई को साइकिल से केरल यात्रा के लिए निकलीं थीं। उन्होंने 3306 किलोमीटर का सफर तय कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। 

विज्ञापन
Bihar The daughter of the country came out with the message of Green India cycled 3306 km
अपर्णा व उत्पल कांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के नालंदा की रहने वाली अर्पणा सिन्हा ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसी मिशाल पेश की है कि उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है। अर्पणा ने 28 दिन पहले 14 जुलाई को साइकिल से केरल की यात्रा की शुरुआत की थी। उन्हें मंत्री श्रवण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस यात्रा को उन्होंने 3306 किलोमीटर साइकिल चलाकर पूरा किया। 

विज्ञापन


मिशन का नाम था ग्रीन इंडिया
सिर्फ गांव ही नहीं, पूरे देश को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए अर्पणा ने इस यात्रा को चुना था। वह पूरी यात्रा भर लोगों से अधिक से अधिक पौध लगाने की अपील करती रहीं। अपर्णा के इस मिशन में उनके साथ उत्पल कांत भी थे। यात्रा के दौरान दोनों ने बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु व केरल में लोगों को जागरूक किया। बिहारशरीफ लौटने पर उनका भव्य स्वागत भी किया गया। 
विज्ञापन


खेलों में भी कमा चुकी हैं नाम 
अर्पणा 2011 से खेलों में भी सक्रिय हैं। अलग-अलग खेलों में उनके पास 60 से ज्यादा पदक हैं। उन्होंने कराटे, खो-खो, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, पर्वतारोहण में कई पदक जीते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed