{"_id":"66c0a0ee8e5345e46a0c5921","slug":"bihar-the-crazy-policeman-pointed-a-pistol-at-the-station-in-charge-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सिरफिरे पुलिसकर्मी ने ‘इंस्पेक्टर साहब’ पर तान दी पिस्टल, थाने में फायरिंग से हड़कंप; मोतिहारी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सिरफिरे पुलिसकर्मी ने ‘इंस्पेक्टर साहब’ पर तान दी पिस्टल, थाने में फायरिंग से हड़कंप; मोतिहारी का मामला
Sat, 17 Aug 2024 06:39 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:39 PM IST
सार
Bihar Crime: मोतिहारी के पिपरा कोठी थाने में शुक्रवार देर रात्रि एक सरफिरे पुलिसकर्मी ने थानाध्यक्ष सहित अन्य महिला कर्मी पर पिस्टल तान दी। इस दौरान उसने उस पिस्टल से फायर भी किया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पर तान दी पिस्टल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी में एक सिरफिरे पुलिसकर्मी ने थानाध्यक्ष पर पिस्टल तान दी। इतना ही नहीं उसने बाकी पुलिसकर्मियों पर भी फायरिंग कर दी। जिसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। उसके बाद कुछ राहगीर बाइक से आ रहे थे। जिसके ऊपर भी गाली-गलौज करते हुए पिस्टल तानी।
विज्ञापन
इसी दौरान भाजपा नेता राजू सिंह अपनी बाइक से घर जा रहे थे, पुलिसकर्मी ने उनको भी पिस्टल दिखाया। बता दें कि सरफिरा पुलिसकर्मी बाइक पैंथर्स टीम का आशीष तिवारी बताया गया है। उसने थाने में मौजूद पंकज कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य पर कई राउंड गोलियां चलाने की कोशिश की है, लेकिन उसके पिस्टल में कारतूस नहीं थी। हालांकि बाद में कारतूस पिस्टल में लोड करके दोबारा फायरिंग की।
विज्ञापन
हालांकि जैसे-तैसे पुलिस ने उसे धर दबोचा, उसके बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया, लेकिन मजे की बात तब रही जब वो आज (शनिवार) दोपहर को पिस्टल व कारतूस कमरे में छोड़ फरार हो गया। सूचना मिलते ही डीएसपी सदर 2 जीतेश पांडेय पहुंचे। उसे समझाकर पिस्टल सौंपकर आत्मसर्पण करने को कहा गया है।
विज्ञापन