Bihar: बड़ी पहाड़ी ग्रिड से रोशन होगा तेतरावां पीएसएस, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से मिलेगी राहत
तेतरावां पावर सब-स्टेशन को बड़ी पहाड़ी ग्रिड से जोड़ने के लिए 14 किमी लंबी 33 केवी लाइन तैयार कर चार्ज कर दी गई है। अगले एक-दो दिनों में निर्बाध बिजली आपूर्ति शुरू होगी, जिससे ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या से हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेतरावां पावर सब-स्टेशन (पीएसएस) से जुड़े हजारों बिजली उपभोक्ताओं का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब समाप्त होने वाला है। बिजली विभाग के विशेष अभियान के तहत बिजवनपर से तेतरावां तक 14 किलोमीटर लंबी 33 केवी नई विद्युत लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। लाइन को चार्ज भी कर दिया गया है और अब तेतरावां पीएसएस को बड़ी पहाड़ी ग्रिड से जोड़ने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। विभाग का दावा है कि अगले एक-दो दिनों में यहां से निर्बाध बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
दूरी और ओवरलोडिंग से होती थी परेशानी
फिलहाल तेतरावां पीएसएस को पड़ोसी जिला शेखपुरा के शेखोपुरसराय ग्रिड से बिजली आपूर्ति की जाती है। ग्रिड की अधिक दूरी और एक ही लाइन पर कतरीसराय, वादी, घोसरावां तथा तेतरावां जैसे कई पावर सब-स्टेशनों का भार होने के कारण आए दिन ट्रिपिंग और ब्रेकडाउन की समस्या बनी रहती थी। गर्मी के मौसम में ओवरलोडिंग के कारण उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता था। बड़ी पहाड़ी ग्रिड से जुड़ने के बाद इन समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
पढ़ें: बिहार में ईवी वाहनों पर सब्सिडी के लिए आवेदन शुरू, परिवहन विभाग ने जारी किया ऑनलाइन लिंक
'रिंग सिस्टम' से बढ़ेगी बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता
नई व्यवस्था की सबसे बड़ी खासियत 'रिंग सिस्टम' होगी। इसके तहत तेतरावां पीएसएस को मुख्य रूप से बड़ी पहाड़ी ग्रिड से बिजली मिलेगी। यदि किसी कारणवश इस लाइन में तकनीकी खराबी आती है, तो वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शेखोपुरसराय ग्रिड से भी बिजली आपूर्ति की जा सकेगी। इस टू-वे सिस्टम से लंबे समय तक बिजली बाधित रहने की संभावना बेहद कम हो जाएगी।
खेती और कारोबार को मिलेगा लाभ
निर्बाध बिजली आपूर्ति शुरू होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों, छोटे उद्योगों और किसानों को भी बड़ी राहत मिलेगी। सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भर किसानों को पर्याप्त आपूर्ति मिलने से कृषि कार्यों में तेजी आएगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
अधिकारी ने क्या कहा
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (ग्रामीण), बिहारशरीफ रूपक कुमार ने बताया कि तेतरावां पीएसएस को बड़ी पहाड़ी ग्रिड से जोड़ने के लिए 14 किलोमीटर लंबी 33 केवी नई लाइन तैयार कर चार्ज कर दी गई है। अगले एक-दो दिनों में तेतरावां पीएसएस को बड़ी पहाड़ी ग्रिड से नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलने लगेगी।