{"_id":"66e50bbea934e05fd50c2d98","slug":"bihar-tejashwi-yadav-visit-in-mithilanchal-said-if-our-government-is-formed-we-will-form-mda-darbhanga-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मिथिलांचल में खोई जमीन तलाशने में जुटे तेजस्वी, कहा- हमारी सरकार बनी तो MDA बनाएंगे, इसका यह काम होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मिथिलांचल में खोई जमीन तलाशने में जुटे तेजस्वी, कहा- हमारी सरकार बनी तो MDA बनाएंगे, इसका यह काम होगा
Sat, 14 Sep 2024 09:36 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 14 Sep 2024 09:36 AM IST
सार
तेजस्वी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग अब गांवों में जाकर लोगों को बताएं कि 17 महीने के कार्यकाल में हमने क्या-क्या किया? पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी। इसके अलावा हमारी अन्य उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराएं।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का दरभंगा में दो दिवसीय कार्यकर्ता जनसंवाद कार्यक्रम खत्म हो गया। इस दो दिनों तक 10 विधानसभा के कार्यकर्ताओं को उन्होंने दरभंगा सहित पूरे मिथिलांचल में अपना खोया हुआ अस्तित्व फिर से पाने के लिए मास्टर प्लान बनाया और कार्यकर्ताओं को वोटरों तक पहुंचकर अपनी बात बताने को कहा है। इस दौरान तेजस्वी यादव ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि अगर 2025 में हमारी सरकार बनी तो मिथिलांचल डेवलोपमेन्ट ऑथोरिटी (MDA) का गठन किया जाएगा। यह ऑथोरिटी केवल और केवल मिथिलांचल के विकास, बेरोजगारी ओर पलायन को रोकने की दिशा में कार्य करेगा।
विज्ञापन
सिर्फ एक सीट पर सिमट गया राजद
बता दें कि कभी दरभंगा के 10 विधानसभा पर राजद का कब्जा हुआ करता था अब पिछले विधानसभा चुनाव में राजद हाशिए पर आकर केवल एक सीट पर सिमटकर रह गया। आखिर कहां और कौन सा कसर रह गया जिस कारण सिर्फ एक सीट पर सिमट गया और केवल दरभंगा जिले की बात नहीं है। यही हाल मधुबनी और समस्तीपुर में रहा है। राजद कार्यकर्ता और तेजस्वी यादव शायद इसी की तलाश में कार्यकर्ता जनसंवाद कार्यक्रम में कमी ढूंढने की कोशिश कर रहे है।
विज्ञापन
मिथिला क्षेत्र पर हमारी पैनी नजर है
कार्यकर्ता जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने नेताओं से कहा कि बूथ स्तरीय कमेटियों में सभी वर्ग के लोगों को जगह देने की भी अपील की। नेता प्रतिपक्ष ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल की कमी को दूर कर आगामी चुनाव में नए उत्साह के साथ तैयार रहने की बात कही। तेजस्वी यादव ने कहा कार्यकताओं से कहा कि अपने अपने इलाके में मैं नहीं, हम की भावना से काम करें। उन्होंने कहा कि मिथिला क्षेत्र पर हमारी पैनी नजर है। इस बार यहां उम्मीदवारों के चयन पर हम खुद नजर रखेंगे।
विज्ञापन
17 महीने के कार्यकाल में यह काम किया
कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग अब गांवों में जाकर लोगों को बताएं कि 17 महीने के कार्यकाल में हमने क्या-क्या किया। पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी। इसके अलावा हमारी अन्य उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराएं। लोगों को बताएं कि नीतीश जी से शिक्षकों की बहाली के कहा जाता था तो कहते फिरते थे शिक्षकों को वेतन बाप के घर से लाकर देगा। वही नीतीश जी 17 महीने महागठबंधन की सरकार में रहे तो हमने करके दिखाया कि पांच लाख लोगों को सरकारी शिक्षक को नौकरी दे दी गई।