फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Tejashwi Yadav targeted NDA government; Crime, Murder, Patna Crime, Bihar Police, JDU, BJP, RJD

Bihar: तेजस्वी यादव बोले- सत्ता के संरक्षण में सरकारी अपराधियों पिस्तौल और बंदूक की गोलियां खत्म होने की चिंता

Sat, 15 Jun 2024 05:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 15 Jun 2024 05:53 PM IST
सार

तेजस्वी यादव ने कहा कि जिन घटनाओं का मैं जिक्र कर रहा हूं वह सिर्फ़ गोली मार कर की गयी हत्या की घटनाएं है। इनमें गोलीबारी और बमबारी की वो घटनाएं नहीं है जिनमें लोग किसी तरह बच गए और इलाजरत हैं।

विज्ञापन
Bihar: Tejashwi Yadav targeted NDA government; Crime, Murder, Patna Crime, Bihar Police, JDU, BJP, RJD
तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने बिहार में हो रही आपराधिक वारदातों का जिक्र करते हुए एनडीए सरकार को घेरा। शनिवार को तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार की एनडीए सरकार में सरकारी अपराधियों को सिर्फ़ और सिर्फ एक ही चिंता और डर रहता है कि सत्ता संरक्षण में वारदात करते समय कहीं उनके पिस्तौल और बंदूक़ की गोलियां ना खत्म हो जाएं।

विज्ञापन


तेजस्वी ने हाल में हुए 13 वारदातों का जिक्र किया
तेजस्वी यादव ने कहा कि जिन घटनाओं का मैं जिक्र कर रहा हूं वह सिर्फ़ गोली मार कर की गयी हत्या की घटनाएं है। इनमें गोलीबारी और बमबारी की वो घटनाएं नहीं है जिनमें लोग किसी तरह बच गए और इलाजरत हैं। तेजस्वी ने हाल में हुए 13 वारदातों का जिक्र किया।

विज्ञापन
  1. आलमगंज में पेशी से लौट रहे आरोपित की गोली मारकर हत्या
  2.  फुलवारीशरीफ में गोली मारकर हत्या।
  3. नेउरा थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या।
  4. खाजेकला के नवाब बहादुर रोड में युवक की गोली मारकर हत्या।
  5. बिहटा थाना क्षेत्र में छात्र की हत्या।
  6. परसा बाजार में युवती की हत्या। 
  7. पटना के एजी कालोनी में युवक की हत्या।
  8. शाहरपुर के माधोपुर दियारा में युवक की गोली मारकर हत्या।
  9. शाहपुर में दूध विक्रेता की गोली मारकर हत्या।
  10. बख्तियारपुर में युवक की गोली मारकर हत्या
  11. छपरा में कोर्ट जा रहे बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या।
  12. छपरा में युवक को गोली मारकर हत्या।
  13. सिवान में छात्र की सीने में गोली मारकर हत्या।

चाहे सरकारी अपराधी किसी को भी गोली मार रहे
एक दिन पहले भी तेजस्वी यादव ने इसी तरह की आपराधिक घटनाओं का जिक्र कर एनडीए सरकार पर हमला बोला था। तेजस्वी ने लिखा था कि बिहार में डबल इंजन सरकार के बनावटी मंगलराज में चंद घंटों की डरावनी झलकियां। बिहार में इंसान की जान की कोई क़ीमत नहीं। जब चाहे जहां चाहे सरकारी अपराधी किसी को भी गोली मार रहे हैं। मुख्यमंत्री सहित सरकार को कोई सत्ता संरक्षित आपराधिक घटनाओं पर कोई लेना-देना नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed