फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Tejashwi Yadav got angry on changing the name of Nehru Library; opposition unity meeting

Bihar : विपक्षी एकता की बैठक से पहले तेजस्वी ने बनाया माहौल, नेहरू लाइब्रेरी का नाम बदलने पर ऐसे भड़के

Sun, 18 Jun 2023 07:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 18 Jun 2023 07:12 PM IST
सार

Bihar : तेजस्वी यादव ने कहा- यह लोग देश को तोड़ना चाहते हैं। देश में अमन-चैन को छिनकर मतभेद पैदा करना चाहते हैं। एक-दूसरे के प्रति घृणा पैदा करना चाहते हैं। इस देश की खूबसूरती है डायवर्सिटी और इसको ही खत्म करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Bihar: Tejashwi Yadav got angry on changing the name of Nehru Library; opposition unity meeting
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्षी एकता की बैठक से पहले बिहार के डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस वाले देश के इतिहास को बदलना चाहते हैं। जवाहरलाल नेहरू लाइब्रेरी का नाम बदल दिया गया। बड़ी साजिश रची जा रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग पहले से ही बोल रहे हैं कि इन लोगों को काम से मतलब नहीं। आरएसएस का अपना एजेंडा है। उसको संविधान के जगह पर लागू करना चाहता।

विज्ञापन


ये लोग केवल राजा की तरह राज करना चाहते हैं
तेजस्वी यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि यह लोग देश को तोड़ना चाहते हैं। देश में अमन-चैन को छिनकर मतभेद पैदा करना चाहते हैं। एक-दूसरे के प्रति घृणा पैदा करना चाहते हैं। इस देश की खूबसूरती है डायवर्सिटी और इसको ही खत्म करना चाहते हैं। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि ये लोग केवल राजा की तरह राज करना चाहते हैं।
विज्ञापन


आपने कई योजनाओं का नाम बदल दिया
नेहरू लाइब्रेरी का नाम बदलने पर तेजस्वी ने पूछा कि क्या मतलब है नाम बदलने से? क्या हो जाए ऐसा करने से। आपने कई योजनाओं का नाम बदल दिया और राज्यों पर इतना बोझ डाल दिया। आपने संस्थानों का भी नाम बदला दिया। ऐसा करने से क्या फायदा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार पुलिस एसोसिएशन का 40 वां महाधिवेशन पहुंचे थे तेजस्वी
दरअसल, बिहार पुलिस एसोसिएशन का 40 वां महाधिवेशन BMP 5 में मनाया गया। इसमें डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, MLC सुनील सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने पहुंचे थे। तेजस्वी यादव ने बिहार पुलिस एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह और निर्वाचित महामंत्री कल्पेश्वर पासवान समेत अन्य पदों पर निर्वाचित लोगों को सर्टिफिकेट देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


चुनाव में 4 अलग-अलग पदों के लिए 18 प्रत्याशी मैदान में थे
बता दें कि शनिवार को बिहार पुलिस एसोसिएशन का चुनाव BMP 5 में कराया गया था। अध्यक्ष पद पद पर मृत्युंजय सिंह और महामंत्री पद पर कपिलेश्वर पासवान विजयी घोषित हुए थे। चुनाव में 4 अलग-अलग पदों के लिए 18 प्रत्याशी मैदान में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed