फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Tejashwi said - Seeing the video, the team was sent to Tamil Nadu, but what is the central government d

Bihar : तेजस्वी बोले- वीडियो देखकर टीम तमिलनाडु भेजी गई, मगर केंद्र सरकार क्या कर रही

Sun, 05 Mar 2023 06:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 05 Mar 2023 06:32 PM IST
सार

Bihar: तेजस्वी यादव ने भारत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर यह दो राज्य का मामला है, विवाद उत्पन्न हो रहा है तो भारत सरकार क्यों चुप है? भारत सरकार की इस मामले के समाधान के लिए भूमिका बनती है।

विज्ञापन
Bihar: Tejashwi said - Seeing the video, the team was sent to Tamil Nadu, but what is the central government d
तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में कोई भी कहीं भी जा सकता है आ सकता है। आप ही बताइए कि कोई एक आदमी अगर गलती करता है तो क्या पूरा राज्य दोषी हो सकता है? अगर बिहार में कोई एक आदमी गलती करेगा तो दोषी ही पूरा बिहार नहीं ना होगा यह मुल्क हम सबका है हम कहीं भी जा सकते हैं कोई हमारे यहां भी आ सकते हैं। लेकिन अगर कोई तमिलनाडु में इस तरह का काम कर रहा है तो हम लोग तो कह रहे हैं कि सरकार को इसकी जांच करवाकर इस पर कठोर करनी चाहिए। हमलोगों ने वहां की स्थिति को जानने के लिए बिहार से जांच टीम भेज दिया है। तेजस्वी ने भारत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर यह दो राज्य का मामला है, विवाद उत्पन्न हो रहा है तो भारत सरकार क्यों चुप है? भारत सरकार की इस मामले के समाधान के लिए भूमिका बनती है।

विज्ञापन


घृणा फैलाने वालों से सावधान रहना चाहिए
कोई भी इस देश में रहकर अगर घृणा फैलाने का काम करेगा, समाज को बांटने का काम करेगा तो इनसे आपको सावधान रहना चाहिए। तमिलनाडु पुलिस का मानना है कि वहां ऐसी घटना नहीं हुई है ऐसा हम अपनी तरफ से नहीं कह रहे हैं। वीडियो देखकर ही हम लोगों ने तमिलनाडु में जांच टीम भेजी है। अगर कोई केस हुआ है तो भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस तरह की घटना से इनकार किया
तेजस्वी यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि तमिलनाडु के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस तरह की घटना से इनकार किया है। हालांकि, फिर भी कौन क्या बोलता है? नहीं बोलता है। इससे हम लोगों को मतलब नहीं है। सच्चाई को पता मुख्यमंत्री जी ने जांच टीम वहां भेजने का फैसला लिया। जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। जो भी मजदूर डरे हुए हैं, उनके 2 जिलों के जिलाधिकारी का नंबर उपलब्ध करवा दिया। किसी को परेशानी हो रही है तो उसे जल्द से जल्द नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed