फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Teacher: Maternity leave to male teacher! Education department told how such a feat happened Vaishali

Bihar Teacher : पुरुष शिक्षक को मातृत्व अवकाश! शिक्षा विभाग ने बताया, कैसे हुआ इस तरह का कारनामा

Tue, 24 Dec 2024 12:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 24 Dec 2024 12:12 PM IST
सार

Vaishali News: शिक्षा विभाग के सामने जब यह मामला सामने आया तो सबसे पहले प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की। कहा कि गड़बड़ी से पोर्टल पर इस तरीके का हुआ है। पुरुष टीचर को इस तरीके की छुट्टी नहीं दी जाती।

विज्ञापन
Bihar Teacher: Maternity leave to male teacher! Education department told how such a feat happened Vaishali
बिहार शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली में शिक्षा विभाग ने पुरुष शिक्षक को ही मातृत्व अवकाश दे दिया है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक को गर्भवती मान लिया। मामला महुआ प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय हसनपुर ओसती का है। जहां पर तैनात बीपीएससी टीचर  को शिक्षा विभाग की तरफ से गर्भवती बताकर छुट्टी दे दिया गया है। शिक्षा विभाग की मानें शिक्षक गर्भवती हैं और इसी के कारण उसकी छुट्टी दिया गया है। विभाग ने शिक्षक द्वारा दी गई छुट्टी के आवेदन को वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया।

विज्ञापन


अधिकारियों में हड़कंप मच गया
अब इस बात का खुलासा हुआ तो शिक्षक के साथी उनका मजाक उड़ने लगे। कहने लगे कि मैटरनिटी लीव सिर्फ महिला कर्मचारियों के लिए होता है लेकिन वैशाली जिला में शिक्षा विभाग में इसे उल्टा करते हुए पुरुष शिक्षक के लिए मैटरनिटी लीव शुरू कर दिया है। यह खबर सामने आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


गड़बड़ी से पोर्टल पर इस तरीके का हुआ
लोग आश्चर्य कर रहे हैं कि एक पुरुष शिक्षक को मातृत्व अवकाश कैसे मिल सकता है? बिहार में शिक्षा विभाग सुर्खियों में अपने कारनामों के कारण रहती है। पिछले दिनों वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड  स्कुल के प्रधान अध्यापक द्वारा अंडा चोरी का मामला सामने आया है। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया। हालांकि, इस मामले में प्रखंड शिक्षा अधिकारी अर्चना कुमारी ने विभाग की गलती कबूल करते हुए यह बात कही है। गड़बड़ी से पोर्टल पर इस तरीके का हुआ है। पुरुष टीचर को इस तरीके की छुट्टी नहीं दी जाती। इसमें जल्द ही सुधार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed