{"_id":"60d96111f667f06e016493e1","slug":"bihar-swamvar-vivah-broke-shiva-bow-and-put-garland-bride","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलियुग का स्वयंवर: शादी में 'राम' बन दूल्हे ने तोड़ा धनुष, फिर दुल्हन के गले में डाली वरमाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलियुग का स्वयंवर: शादी में 'राम' बन दूल्हे ने तोड़ा धनुष, फिर दुल्हन के गले में डाली वरमाला
Mon, 28 Jun 2021 04:51 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 28 Jun 2021 04:51 PM IST
सार
सतयुग में भगवान श्रीराम के स्वयंवर की तरह कलियुग में एक विवाह संपन्न होने का अनोखा मामला सामने आया है। बिहार के सारण जिले में धनुष तोड़कर शादी की रस्में पूरी की गई है। सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
बिहार में स्वयंवर विवाह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में रामायण काल की तरह स्वयंवर रचाकर अनोखी शादी का मामला सामने आया है। स्वयंवर विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान दूल्हे ने धनुष तोड़कर दुल्हन के गले में वारमाला डाल दी। सारण जिले के सोनपुर प्रखंड के सबलपुर पूर्वी क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान सतयुग की तरह धनुष स्वयंवर का आयोजन किया गया। सतयुग में जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने धनुष तोड़ कर सीता संग विवाह रचाया था, ठीक उसी तरह से कलियुग में धनुष स्वयंवर का आयोजन किया गया।
धनुष तोड़ते ही समारोह में जयकारों की गूंज
धनुष उठाने के बाद दूल्हे ने जैसे ही धनुष को तोड़ा, वैसे ही समारोह में जयकारों की गूंज होने लगी। लोगों ने फूलों की वर्षा करनी शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लड़कियां और महिलाएं मंगल गीत गाते हुए लड़की को स्टेज पर लाई और दूल्हे ने दुल्हन के गले में माला डाली। विवाह में पंडित मंत्रोच्चार कर सभी रस्में पूरी करवा रहे हैं। इस दौरान समारोह में बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद हैं। लोग कह रहे हैं कि इस अनोखी शादी ने भगवान राम और मां सीता के विवाह की याद ताजा कर दी। लोगों का कहना है कि उन्होंने भगवान राम का स्वयंवर रामयाण सीरियल में तो जरूर देखा है, लेकिन इस विवाह को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि वाकई वह कितना मनोरम दृश्य रहा होगा। जब राजा जनक और अन्य महाराजाओं की उपस्थिति में भगवान का विवाह संपन्न हुआ होगा।
विज्ञापन
कोरोना गाइडलाइंस का नहीं हुआ पालन
वहीं कोरोना काल में हुए इस शादी समारोह के दौरान कोविड गाइडलाइन का कोई पालन नहीं किया गया। समारोह में लोग एक दूसरे से सटे हुए नजर आए। विवाह देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।