फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Supaul dairy products will be sold in Kosi division; Goods will also be sold in America from February

Bihar News: अब कोसी में बिकेगा सुपौल के ही डेयरी का प्रोडक्ट; फरवरी से अमेरिका में भी बिकेगा यहां का ब्रांड

Mon, 20 Jan 2025 03:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 20 Jan 2025 03:25 PM IST
सार

Supaul News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को सुपौल में 24.13 करोड़ की लागत से डेयरी के हुए क्षमता विस्तार का उद्घाटन किया। इस दौरान कॉम्फेड के परियोजना निदेशक राज कुमार ने बताया कि फरवरी महीने में सुधा एक कंटेनर घी का निर्यात अमेरिका को करेगा। छपरा में 200 करोड़ की लागत से निर्यात केंद्र का निर्माण होगा।

विज्ञापन
Bihar: Supaul dairy products will be sold in Kosi division; Goods will also be sold in America from February
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोसी के इलाके में अब सुपौल डेयरी का ही प्रोडक्ट बिकेगा। सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने 24.13 करोड़ की लागत से हुए डेयरी के क्षमता विस्तार का उद्घाटन किया है। जिसके बाद सुपौल डेयरी की क्षमता दो गुणी हो गई है और अब यहां रोजाना दो लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग हो सकेगी। इसके अलावा दही, पेड़ा, रसगुल्ला, गुलाबजामुन जैसे डेयरी प्रोडक्ट भी अब सुपौल डेयरी में ही तैयार होंगे। कोसी के इलाके में अब सुपौल डेयरी के प्रोडक्ट ही बिकेंगे। सीएम के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद यह जानकारी कॉम्फेड के परियोजना निदेशक राज कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल कोसी के इलाके में डेयरी उत्पादों की सप्लाई बरौनी डेयरी से की जाती है। नए संयंत्र के चालू होने के बाद आम ग्राहकों सहित पशुपालक किसानों को भी बड़ा लाभ होगा। 
विज्ञापन

 

उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि राज्य सरकार बिहार में श्वेत क्रांति के लिए काम कर रही है। इसके तहत प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराकर वहां डेयरी बूथ खोलने की दिशा में काम चल रहा है। दावा किया कि फरवरी के महीने से सुधा इंटरनेशनल ब्रांड बन जाएगा। सुधा के डेयरी प्रोडक्ट फरवरी महीने से अमेरिका में निर्यात होने लगेंगे। पहले चरण में एक कंटेनर घी का निर्यात किया जाएगा।

विज्ञापन

 

छपरा में जल्द बनेगा निर्यात आधारित केंद्र, भेजा गया है प्रस्ताव

कॉम्फेड के परियोजना निदेशक ने कहा कि अमेरिका में सप्लाई शुरू होने के साथ ही सुधा की डेयरी प्रोडक्ट की अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनेगी। छपरा में निर्यात आधारित केंद्र बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है। छपरा जिले के जलालपुर में करीब 200 करोड़ की लागत से इस केंद्र का निर्माण होना है। निर्यात केंद्र निर्माण के बाद अमेरिका के अलावा भी अन्य देशों में सुधा के डेयरी प्रोडक्ट का निर्यात सुगम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

डीबीटी के माध्यम से पशुपालकों को मिलेगी राशि

परियोजना निदेशक ने बताया कि डेयरी में दूध सप्लाई करने वाले पशुपालक किसानों को अब सरकार डीबीटी के माध्यम से भुगतान शुरू कर रही है। दूध में मौजूद फैट के अनुसार उसका रेट निर्धारित है। पशुपालकों द्वारा की गई सप्लाई के आधार पर उन्हें बैंक खाते में ही राशि का भुगतान किया जाएगा। यह निर्णय पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे इलाके में दूध उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद है। इसका सीधा लाभ किसानों के साथ ही स्थानीय उपभोक्ताओं को भी मिलेगा।


इनपुट: केशव कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed