Bihar Weather: बिहार के 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, अधिकतम तापमान में भी आई गिरावट; जानिए मौसम का हाल
Weather Updates: मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। कहा कि खराब मौसम के दौरान बाहर निकलने से बचे। ऊंचे पेड़ और खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में न जाएं। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोसी-सीमांचल समेत कई जिलों में बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। इन इलाकों में अधिकतम तापमान में 32 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचा। पटना में सुबह से ही धूप-छांव का खेल जारी है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दिलाई है। पिछले 24 घंटे में यहां का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज मौसम विभाग ने बिहार के 21 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में बारिश के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को सारण, औरंगाबाद, गोपालगंज, सीवान, जहानाबाद, नालंदा, पटना, बक्सर, रोहतास, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज में बारिश और वज्रपात के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा कि इन जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात के आसार हैं। इन जिलों में हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लोगों से सावधान रहने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: शिक्षा विभाग ने बीपीएससी टीचर पर हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना की; तारीख बीती, नहीं हुई नियुक्ति
रोहतास में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी
पिछले 24 घंटे में रोहतास में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गया का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर 34. 8 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर 32 डिग्री सेल्सियस, दरभंगा 32.4 डिग्री सेल्सियस, गोपालगंज का 33.7 डिग्री सेल्सियस, बक्सर का 36.2 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद का 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के बाद मौसम बदलेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.