फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Stones pelted on the Freedom Fighter Express in Patna, people here attacked to free the smugglers

Bihar : स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस पर पथराव, तस्करों को छुड़ाने के लिए यहां के लोगों ने बोला हमला

Sat, 03 Jun 2023 05:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 03 Jun 2023 05:02 PM IST
सार

शराब तस्करों को छुड़ाने को लेकर पटना जंक्शन के यारपुर के नजदीक शनिवार को उपद्रवियों ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस पर पथराव किया। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं मिली है।

विज्ञापन
Bihar: Stones pelted on the Freedom Fighter Express in Patna, people here attacked to free the smugglers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब तस्करों को छुड़ाने को लेकर पटना जंक्शन के यारपुर के नजदीक शनिवार को उपद्रवियों ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस पर पथराव किया। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं मिली है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ के अधिकारी और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले को संभालने में जुट गए हैं। पटना आरपीएफ के अधिकारी ने बताया कि कुछ उपद्रवी ट्रेन में शराब लेकर चढ़े थे। इसी को लेकर यारपुर के कुछ लोगों द्वारा ट्रेन पर पथराव कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में 13 बैग शराब पुलिस ने जब्त किए हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


टॉयलेट में छिपाकर दो तस्कर शराब ले जा रहे थे
स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेन संख्या 22196 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस पर पटना के यारपुर के नजदीक कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इस पथराव मे ट्रेन की कई खिड़कियों के शीशे टूट गए। कई यात्रियों को चोट आयी। पटना आरपीएफ के अधिकारी ने बताया कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस में टॉयलेट में दो तस्कर शराब ले जा रहे थे। उन्होंने बताया शराब तस्करों ने टॉयलेट को अंदर से लॉक कर लिया था। यात्री टॉयलेट का दरवाजा न खुलने से परेशान थे।
विज्ञापन


ट्रेन से 13 बैग शराब भी जब्त किए
यात्रियों ने इसकी सूचना ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रही आरपीएफ के जवानों को दी। बताया जा रहा है कि जब आरपीएफ के जवान दरवाजा खुलवाने में असफल रहे। इस बीच यारपुर पहुंचते ही उपद्रवियों ने शराब तस्करों को छुड़ाने के लिए ट्रेन पर पथराव शुरू कर दिया। ट्रेन पर पथराव होते ही यात्रियों के बीच हो हल्ला हंगामा शुरू हो गया। इस घटना की सूचना रेलवे के अधिकारियों और आरपीएफ के अधिकारी को दी गई । बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही आरपीएफ के फोर्स दल बल के साथ यारपुर पहुंचे और उपद्रवियों को खदेड़ दिया। इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रेन से 13 बैग शराब भी जब्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed