Bihar: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, आरोपी ने यात्रियों को परेशान किया फिर ट्रेन पर फेंकने लगा पत्थर
ट्रेन खुलते ही युवक ने ताबड़तोड़ पत्थर चलाने लगा। हालांकि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ, लेकिन इससे पैंट्री कार समेत तीन डिब्बों की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इधर, आरपीएफ इंस्पेक्टर ने कहा पागल व्यक्ति की करतूत है। वह अचानक चलती ट्रेन पर पथराव करने लगा। पत्थर लगते ही सतर्क लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी और कुछ देर बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान भी मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। कुछ देर बाद ट्रेन मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गई। मुजफ्फरपुर स्टेशन पर ट्रेन के क्षतिग्रस्त शीशे को ठीक किया गया फिर ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
यात्रियों ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक पर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति कई यात्रियों को तंग तबाह कर रहा था। जिसके बाद वैंडरों के द्वारा उसे मारपीट कर प्लेटफार्म से भगा दिया गया। बाद में वह विक्षिप्त व्यक्ति रेलवे लाइन के किनारे खड़ा था जैसे ही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से खुली और रेलवे यार्ड में काली मंदिर के पास पहुंची कि उक्त विक्षिप्त व्यक्ति ने ताबड़तोड़ ट्रेन पर पत्थर मारना शुरू कर दिया। हालांकि, पत्थरबाजी इस घटना के बाद वह रेलवे यार्ड में ही थानेश्वर ब्रिज की ओर फरार हो गया।