{"_id":"64004414e7a76aede00f3c84","slug":"bihar-speeding-scorpio-collides-with-electric-pole-in-siwan-two-killed-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : सीवान में तेज रफ्तार गाड़ी भेड़िया के पास ट्रांसफार्मर से टकराई; दो की गई जान, दो मौत से जंग लड़ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : सीवान में तेज रफ्तार गाड़ी भेड़िया के पास ट्रांसफार्मर से टकराई; दो की गई जान, दो मौत से जंग लड़ रहे
Thu, 02 Mar 2023 12:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:07 PM IST
सार
सीवान में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ट्रांसफार्मर के खंभे से टकरा गई जिसमें दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के तिनभेडिया गांव के समीप की है।
विज्ञापन
घायलों को इलाज कराते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ट्रांसफार्मर के खंभे से टकरा गई जिसमें दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के तिनभेडिया गांव के समीप की है।। मृतकों की पहचान मुर्गियां टोला निवासी शाहिल खान और राजा गब्बर खान के रूप में की गई है।
विज्ञापन
बिजली के खंभे से टकराया स्कार्पियो
बताया जाता है कि बीती देर रात बड़हरिया थाना क्षेत्र के मुर्गियां टोला से स्कोर्पियो पर सवार 4 लोग सीवान शहर में किसी काम से आ रहे थे। तभी तीन भेड़िया गॉंव के पास तेज रफ्तार स्कोर्पियो अनियंत्रित हो गई और ट्रांसफार्मर वाले बिजली के खंभे से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में स्कोर्पियो के परखच्चे उड़ गए। घटना होते ही वहाँ अफरातफरी का माहौल हो गया। शाहिल खान एव राजा गब्बर खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि आदिल खान और जमशेद खान गंभीर रूप से घायल हो गये। आननफानन में दोनों को सदर अस्पताल भेजा गया जहाँ उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन