{"_id":"65c73a1cb24ec080ba01cebd","slug":"bihar-some-mlas-did-not-attend-jdu-s-banquet-before-floor-test-bjp-mlas-gathered-in-bodh-gaya-nitish-kumar-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : फ्लोर टेस्ट से पहले जदयू के भोज में नहीं पहुंचे पांच विधायक, बोधगया में भाजपा विधायकों का जुटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : फ्लोर टेस्ट से पहले जदयू के भोज में नहीं पहुंचे पांच विधायक, बोधगया में भाजपा विधायकों का जुटान
Sat, 10 Feb 2024 02:25 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:25 PM IST
सार
पटना में जदयू कोटे से मंत्री और सीएम नीतीश कुमार के करीबी श्रवण कुमार के आवास जदयू के सभी विधायकों को भोज में आमंत्रित किया गया था। छह विधायकों को छोड़कर सभी विधायक भोज में शामिल हुए। विधायकों के नहीं आने से सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में सभी सियासी दल किसी न किसी बहाने से अपने विधायकों को एकजुट करने की कोशिश में जुट गई है। भारतीय जनता पार्टी अपने विधायकों को बोधगया भेज दिया है। वहां दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें भाजपा विधायक शामिल हुए हैं। इधर, पटना में जदयू कोटे से मंत्री और सीएम नीतीश कुमार के करीबी श्रवण कुमार के आवास जदयू के सभी विधायकों को भोज में आमंत्रित किया गया था। छह विधायकों को छोड़कर सभी विधायक भोज में शामिल हुए।
विधायकों के नहीं आने से सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया
इधर, सीएम नीतीश कुमार में भोज में शामिल जरूर हुए लेकिन महज पांच मिनट ही रुके। मीडिया ने उनसे सवाल पूछने की कोशिश की लेकिन वह मुस्कुराते हुए निकल गए। राजनीतिक पंडित बता रहे हैं कि नीतीश कुमार छह विधायकों को भोज में नहीं देखकर नाराज हो गए। इन छह विधायकों में डॉ. संजीव, गूंजेश्वर शाह, बीमा भारती, शालिनी मिश्रा और सुदर्शन कुमार शामिल हैं। हालांकि जदयू सूत्रों की ओर से कहा गया है कि कुछ विधायक बीमार हो गए हैं और कुछ पारिवारिक कारण से नहीं आए हैं। इधर, विधायकों के नहीं आने से सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
खबर अपडेट हो रही है...