{"_id":"615dc3208ebc3e1a244e2967","slug":"bihar-shivanand-tiwari-made-a-big-statement-about-tej-pratap-said-that-he-is-out-of-the-party-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: शिवानंद तिवारी ने तेज प्रताप को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- वे पार्टी से बाहर हो चुके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: शिवानंद तिवारी ने तेज प्रताप को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- वे पार्टी से बाहर हो चुके
Wed, 06 Oct 2021 09:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 06 Oct 2021 09:09 PM IST
सार
राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए शिवानंद ने कहा कि गांधी जी और लोहिया का नाम लेने का उनको कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि कई मुद्दों पर नीतीश ने चुप्पी साधे रखी है।
विज्ञापन
शिवानंद तिवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजद के मुखिया लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी बुधवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप पहले ही पार्टी से बाहर किए जा चुके हैं। वैशाली के हाजीपुर कार्यालय में उन्होंने कहा कि तेज प्रताप पार्टी में नहीं हैं। उन्होंने तो एक नया संगठन खड़ा किया है। वे खुद राजद से बाहर हो चुके हैं। शिवानंद तिवारी ने यह भी कहा कि तेज प्रताप को लालटेन का प्रयोग करने से भी राजद नेतृत्व ने मना कर दिया है।
राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए शिवानंद ने कहा कि गांधी जी और लोहिया का नाम लेने का उनको कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि कई मुद्दों पर नीतीश ने चुप्पी साधे रखी है। आने वाले दिनों में कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा में उप-चुनाव होने हैं। इसका जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पार्टी के उम्मीदवारों की जीत पक्की है।
उन्होंने कांग्रेस पर भी जोरदार निशाना साधा और कहा कि बिहार में क्षेत्रीय पार्टी मजबूत है। ऐसे में कांग्रेस को अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा करना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास को सूचना दिए जाने के बाद भी कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतारा है। उन्होंने कहा कि इससे बुरा असर पड़ेगा, लेकिन राजद उम्मीदवारों की जीत होगी।