फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Sexual exploitation on the pretext of marriage in Bhagalpur, changed tactics as soon as S.I.

Bihar : शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण, दरोगा बनते ही बदला पैंतरा, थानेदार ने यह कहकर भगाया

Wed, 21 Jun 2023 06:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 21 Jun 2023 06:53 PM IST
सार

बिहार में कई सालों तक प्यार और शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण किया। लेकिन दरोगा बनते ही वादे से पलट गया। युवती इस बात की शिकायत लेकर थाना पहुंची तो उसे महिला थाना भेज दिया गया। और जब महिला थाना पहुंची तो कहा झूठ बोल रही हो। 

विज्ञापन
Bihar: Sexual exploitation on the pretext of marriage in Bhagalpur, changed tactics as soon as S.I.
सिटी डीएसपी के पास फ़रियाद करने पहुंची पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालिग होने पर शादी करने का मिला था आश्वासन 
विज्ञापन

मामला भागलपुर जिला के एकचारी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता का कहना है कि एकचारी बुद्धूचक टपुआ निवासी रुदल पासवान के पुत्र मनोज कुमार उर्फ गौरव कुमार के साथ 2017 से ही मेरा प्रेम संबंध है। उस समय मैं 16 वर्ष की थी,तब से मुझे लगातार शादी करने का झांसा देता रहा। इस बीच मेरे साथ उसने कई बार संबंध भी बनाए। इस बात की जानकारी गौरव कुमार के घर वाले हो गई। तब उसके घर वालों ने कहा कि बालिग़ होने पर शादी कर दी जाएगी। पीड़िता ने यह भी कहा कि गौरव की प्रेम कहानी जानकर उसके घर वालों ने पढाई का खर्च देना बंद कर दिया। तब पीड़िता के बड़े भाई ने मनोज कुमार उर्फ गौरव कुमार के पढाई लिखाई का खर्चा देते रहे।

ट्रेनिंग में जाने के पहले कोर्ट मैरेज करने का दिया था आश्वासन 
 पीड़िता ने बताया कि  2021 ई0 में उसकी नौकरी दारोगा में हो गई। पीड़िता ने कहा कि ट्रेनिंग तक वह मेरे साथ रहा और लगातार मुझे इस बात का अश्वासन और प्रलोभन देता रहा कि ट्रेनिंग में जाने के पहले तुमसे कोर्ट मैरेज कर लेगें। इस दौरान पीड़िता को महिला चिकित्सक के पास भी जाना पड़ गया था। पीड़िता का आरोप है कि महिला चिकित्सक के पास मुझे जबरन उसने यह कहकर भेजा कि अभी अगर वैसा नहीं करोगी तो मैं तुमसे शादी नहीं करूंगा।
विज्ञापन


अब घर वाले दे रहे वर्दी का धौंस  
 पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि नौकरी लगते ही मनोज के घर वाले अब शादी करने से इंकार कर रहे हैं। इसलिए वह अपने हक की लड़ाई के लिए सिटी डीएसपी भागलपुर के पास फ़रियाद करने पहुंची है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मनोज के घरवाले बार-बार धमकी दे रहे हैं कि तुम अपनी शादी कहीं और कर लो।उसका आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने पुलिस में सूचना देने से सख्त मना किया है। पीड़िता का कहना है कि अगर मुझे न्याय मिला तो मेरे पास आत्महत्या के अलावे दूसरा कोई विकल्प बच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना ने लौटाया 
पीड़िता ने पुलिस पदाधिकारी पर भी आरोप लगाया। उसने आरोप लगते हुए कहा कि मैं सबसे पहले एकचारी थाना गई जहां से मुझे महिला थाना भेज दिया गया। जब मैं महिला थाना पहुंची तो वहां यह कहकर लौटा दिया गया कि तुम झूठ बोल रही हो,घर जाओ। जब महिला थाना से मुझे लौटा दिया गया तब मैं सिटी डीएसपी भागलपुर के पास फ़रियाद करने पहुंची हूंसिटी डीएसपी भागलपुर के पास फ़रियाद करने पहुंची मुझे उम्मीद है कि मुझे यहाँ इंसाफ मिलेगा।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed