फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Security of 12 BJP leaders increased decision to give Y category security Latest News Update

बिहार: अग्निपथ पर मचे बवाल के बीच भाजपा के 10 नेताओं की सुरक्षा बढ़ी, Y श्रेणी की सिक्योरिटी देने का फैसला

Sat, 18 Jun 2022 07:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 18 Jun 2022 07:12 PM IST
सार

राज्य में भाजपा नेताओं की सुरक्षा ऐसे वक्त पर बढ़ाई गई है, जब यहां केंद्र की अग्निपथ योजना का विरोध चल रहा है। इससे पहले योजना को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में मचे हंगामे के बीच बेतिया में डिप्टी सीएम रेणु देवी के घर पर हमला हुआ था।

विज्ञापन
Bihar: Security of 12 BJP leaders increased decision to give Y category security Latest News Update
बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार भाजपा के 10 नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इनमें कई विधायक और सांसद भी हैं। इन सभी को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया गया है। इनमें डिप्टी सीएम सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, दरभंगा से विधायक संजय सरावगी और दीघा से विधायक संजीव चौरसिया शामिल हैं। इसके साथ ही एमएलसी अशोक अग्रवाल, दिलीप जायसवाल और सांसद गोपाल जी ठाकुर को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

विज्ञापन

 

राज्य में भाजपा नेताओं की सुरक्षा ऐसे वक्त पर बढ़ाई गई है, जब यहां केंद्र की अग्निपथ योजना का विरोध चल रहा है। इससे पहले योजना को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में मचे हंगामे के बीच बेतिया में डिप्टी सीएम रेणु देवी के घर पर हमला हुआ था। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर भी उपद्रवियों ने धावा बोला था।



बताया जा रहा है कि हमले के वक्त डिप्टी सीएम के आवास में परिवार के कई सदस्य फंसे हुए थे। डिप्टी सीएम ने खुद फोन कर मीडिया को इसकी जानकारी दी। डिप्टी सीएम ने बताया कि वह फिलहाल पटना में हैं, लेकिन उनके परिवार के कई सदस्य बेतिया में हैं और उनके आवास पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed