फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Scorpio caught fire on Atal Path in Patna, police station had seized the car; police is investigating

Bihar News : अटल पथ किनारे स्कॉर्पियो में लगी आग, थाने ने जब्त कर रखी थी गाड़ी; अब जांच में जुटी पुलिस

Mon, 18 Dec 2023 06:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 18 Dec 2023 06:53 PM IST
सार

Patna News : अग्नि शमन दस्ते की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। तब तक आग की लपेट काफी तेज हो चुकी थीं। आधे घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
Bihar: Scorpio caught fire on Atal Path in Patna, police station had seized the car; police is investigating
स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर राख हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र के आर ब्लॉक अटल पथ के नजदीक सोमवार की शाम सड़क के किनारे लगी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही सचिवालय थाना में अफरातफरी मच गई। सचिवालय थाना के पदाधिकारी ने इसकी सूचना अग्निशमन दस्ते को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गयी।

विज्ञापन


गाड़ी में आग कैसे लगी और किसके द्वारा लगाई गई इसे लेकर थाना के पदाधिकारी के बीच सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि किसी व्यक्ति के द्वारा सीगरेट या धूम्रपान के लापरवाही के कारण आग लगने की बात सामने आ रही है। आग से जलकर राख हुई गाड़ी सचिवालय थाना द्वारा काफी वर्ष पूर्व जब्त की गई बताई जा रही है, जिसका नंबर प्लेट भी गाड़ी पर लगा नहीं था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है
अग्निशमन दस्ते के एक पदाधिकारी ने बताया कि सोमवार की शाम उन्हें सूचना मिली कि आर ब्लॉक अटल पथ के नजदीक पुलिस चौकी के पीछे एक स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही अग्नि शमन दस्ते की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। तब तक आग की लपेट काफी तेज हो चुकी थीं। उन्होंने बताया कि आधे घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गाड़ी सचिवालय थाना के द्वारा कुछ वर्ष पूर्व जब्त की गई थी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गाड़ी किसकी है यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। यह पूछे जाने पर की आग लगने का कारण क्या हो सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि किसी आम नागरिक के लापरवाही के कारण आग लगने की संभावना प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed