{"_id":"651567e43497373497072f6b","slug":"bihar-ruling-rjd-appealed-to-the-home-minister-demanded-y-category-security-for-manoj-jha-rishi-mishra-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: सत्तारूढ़ राजद ने गृह मंत्री से लगाई गुहार, मनोज झा को जीभ से गले तक खतरा; मांगी वाई श्रेणी की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: सत्तारूढ़ राजद ने गृह मंत्री से लगाई गुहार, मनोज झा को जीभ से गले तक खतरा; मांगी वाई श्रेणी की सुरक्षा
Thu, 28 Sep 2023 05:17 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 28 Sep 2023 05:17 PM IST
सार
Thakur Politics : बिहार में सत्तारूढ़ और विधानसभा की सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने केंद्रीय गृह मंत्री से फरियाद लगाई है। ठाकुर विवाद में राज्यसभा सांसद मनोज झा को भाजपा के अलावा अपने साथ के भी नेताओं से खतरा बताया है। सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
राजद नेता मनोज झा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सत्तारूढ़ और बिहार विधानसभा की सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फरियाद लगाई है। ठाकुर विवाद में राज्यसभा सांसद मनोज झा को भाजपा के अलावा अपने साथ के भी नेताओं से खतरा बताया है। सुरक्षा की मांग की है। राजद प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने चिट्ठी लिखकर सांसद मनोज झा को वाई श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रो. मनोज झा जी को वाई (Y) श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि वह सुरक्षित महसूस कर सकें। कृपया इसे गंभीरता से लेने की कृपया करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा विधायक नीरज बबलू ने भी जीभ काटने की धमकी दी
राजद प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने कहा कि प्रो. मनोज कुमार झा, सांसद, राज्यसभा पर जिस तरह से जानलेवा हमला करने की धमकी दी जा रही है, यह चिंता का विषय है। धमकी देने वालों में भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने गर्दन तक काटने की बात कही है। पूर्व सांसद में तो जीभ काट कर आसन तक फेंकने तक की बात कही है। पूर्व मंत्री सह विधायक नीरज बबलू ने भी जीभ काटने की धमकी दी है। इस आक्रोश और तलखी भरे वक्तव्य से मनोज झा जी को जान को खतरा भी हो सकता है और यह बात मंत्रालय के संज्ञान में होगा ही।
विज्ञापन
राजद प्रवक्ता ने कहा- प्रो. मनोज झा बुद्धिजीवी, सभ्य व शांत प्रवृति के इंसान है
ऋषि मिश्रा ने आगे लिखा कि आपको ज्ञात है कि जो सुरक्षा कवच में रहने वाले थे कालांतर में उन्हें भी जान गंवानी पड़ी है। प्रो. मनोज झा बुद्धिजीवी, सभ्य व शांत प्रवृति के इंसान है। अपने बौद्धिक वक्तव्य के कारण श्रेष्ठ सांसद का खिताब भी प्राप्त किया है। जिससे बिहार और देश का गौरव बढ़ा है। ऐसे गौरवशाली प्रतिभा के धनी व्यक्ति का संरक्षण सरकार का कर्तव्य भी है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि गृह मंत्री से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से लें और राज्यसभा सांसद मनोज झा वाई (Y) श्रेणी को सुरक्षा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन