फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Ruckus in Prashant Kishor meeting, protest, candidate selection, Belaganj seat in election; Jansuraj

Bihar: प्रशांत किशोर की सभा में बवाल, उपचुनाव में इस सीट से प्रत्याशी चयन को लेकर लगे नारे और चलीं कुर्सियां

Sat, 19 Oct 2024 09:18 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 19 Oct 2024 09:18 AM IST
सार

गया जिले के बेलागंज विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की बैठक बुलाई थी। अपने मन पसंद उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं हुई तो कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया।
 

विज्ञापन
Bihar: Ruckus in Prashant Kishor meeting, protest, candidate selection, Belaganj seat in election; Jansuraj
प्रशांत किशोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की सभा में बेलागंज प्रत्याशी चयन को लेकर लोगों ने जमकर बवाल किया। उसके बाद लोगों ने नारे लगाए। इतना से भी मन नहीं भरा तो  कुर्सियां को तोड़ डाला। यह पूरा बवाल प्रशांत किशोर के सामने होता रहा। बिहार में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव होना है। गया जिले के बेलागंज विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की बैठक बुलाई थी। अपने मन पसंद उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं हुई तो कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया।

विज्ञापन


बेलागंज से किसी मुसलमान को प्रत्याशी बनाया जाया
कार्यकर्ता बेकाबू होकर आपस में भिड़ गए। उस समय जिसको जो भी मिला तोड़फोड़ करने लगे। हालांकि यह पूरा घटना प्रशांत किशोर के सामने हुई। प्रशांत किशोर कहते रहे कि दबाव न बनाएं, लेकिन उग्र हो चुके लोगों ने तोड़ फोड़ शुरू कर दी। बता दें कि गया के 2 विधानसभा में उपचुनाव होना है। जिले के बेलागंज और इमामगंज में उपचुनाव होना है। इसे लेकर प्रशांत किशोर के द्वारा जन सुराज पार्टी की बैठक बेलागंज में शुक्रवार की देर शाम बुलाई गई। बैठक में बेलागंज से संभावित प्रत्याशी के नाम की चर्चा कर रहे थे। जिसमें मो. अमजद हसन, प्रो. खिलाफत हुसैन, मो. दानिश मुखिया और प्रो. सरफराज खान संभावित प्रत्याशियों के नाम मंच से प्रशांत किशोर ने बताया। इस दौरान अमजद हसन और खिलाफत हुसैन में से किसी एक को प्रत्याशी के नाम पर तय किया जाना था। इसी दौरान कहा कि बेलागंज से किसी मुसलमान को प्रत्याशी बनाया जाया। इसके लिए सभी समुदायों की सहमति बनी है। उन समुदाय को भी धन्यवाद कीजिए।
विज्ञापन


अमजद हसन के समर्थकों ने नारा लगाना शुरू कर दिया
खिलाफत हुसैन का नाम लेते हीं वहां आए अमजद हसन के समर्थकों ने नारा लगाना शुरू कर दिया। कहा यह नहीं चलेगा। पीके मंच से समझाते दिखे। हंगामा होते देख पीके ने कहा कि शांत रहिए यह जन सुराज का महफिल है। जन सुराज का मजलिस है। इतमीनान से सुनिए। ईमानदारी पर अंगुली मत उठाइए। वैलेट पेपर देखने से पहले बूथ लूटने चले है। नारा लगाओगे तो गर्दन कट जाएगा। शांति से बैठिए, दबाव नहीं बना सकते है। सुनते होंगे टिकट 2 करोड़ में बिक गया है। कोई भी गरीब चुनकर आ सकता है पार्टी अपने खर्चे पर चुनाव लड़ाएगा। उसके बाद कार्यक्रम को समाप्त किया है। शनिवार को दोनों विधानसभा के उपचुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed